महाराष्ट्र: मराठा आंदोलन की आग में जला पुणे, कई वाहनों को भीड़ ने किया आग के हवाले

मुंबई: महाराष्ट्र में मराठा समुदाय के लोगों के लिए नौकरी और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन 4 दिन पहले समाप्त हो गया था लेकिन एक बार फिर से सोमवार को इसी मांग को लेकर पुणे में हिंसक प्रदर्शन किया गया और लाखों की संपत्ति का नुकसान हो गया। पुणे के चाकण और खेड़ में प्रदर्शनकारियों ने करीब 20 गाड़ियों को आगे के हवाले कर दिया और 40 वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। आंदोलनकारियों ने पुणे-नासिक हाइवे को जाम कर दिया। जबकि भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान झड़प में 3 अधिकारियों सहित 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, दो बौद्ध धर्मगुरू की मौत

मराठा आरक्षण की मांग लेकर पुणे में हिंसक प्रदर्शन

मराठा आरक्षण की मांग लेकर पुणे में हिंसक प्रदर्शन

औरंगाबाद में एक युवक द्वारा आरक्षण की मांग को लेकर आत्महत्या के बाद से ही ये आंदोलन हिंसक हो गया था और इस दौरान लाखों की संपत्ति का नुकसान भी हुआ था। बाद में महाराष्ट्र सरकार की कोशिशों के बाद मराठा संगठनों ने आंदोलन वापस लेने का निर्णय किया था। लेकिन एक बार फिर से पुणे के चाकण इलाके में हिंसक प्रदर्शन के बाद कानून-व्यवस्था कायम करना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। मराठा समुदाय नौकरी और शिक्षा में 16 फीसदी आरक्षण की मांग कर रहा है।

भीड़ ने कई वाहनों को किया आग के हवाले

भीड़ ने कई वाहनों को किया आग के हवाले

सोमवार को चाकण, राजगुरूनगर और खेड़ में प्रदर्शन शुरू हुआ जहां बड़ी संख्या में लोगों को देख पुलिस ने भारी सुरक्षा के इंतजाम भी किये थे। लेकिन करीब 11:45 बजे कुछ स्थानीय नेताओं के संबोधन के भीड़ ने पुणे-नासिक हाइवे जाम कर दिया। हजारों की संख्या में भीड़ नारेबाजी करती हुई तालेगांव चौक की तरफ बढ़ने लगी। देखते ही देखते भीड़ ने करीब 20 वाहनों को आग के हवाले कर दिया जिनमें अधिकतर बसें शामिल थी।

वीडियो फुटेज देख पुलिस करेगी कार्रवाई

वीडियो फुटेज देख पुलिस करेगी कार्रवाई

भीड़ बेकाबू होती देख और अधिक पुलिस बल का इंतजाम किया गया। एक सीनियर पुलिस अफसर ने बताया कि भीड़ ने प्राइवेट बसों पर पत्थरबाजी की जिसमें करीब 40 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। अधिकारी ने बताया कि घटना के वीडियो फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें: झांसी: युवती को बंधक बनाकर 14 दिन तक 5 लोगों ने किया गैंगरेप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+