हिमाचल प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, दो बौद्ध धर्मगुरू की मौत
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, यहां एक कार चट्टान से नीचे गिर गई, जिसकी वजह से दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा मनाली के रोहतांग मार्ग के पास हुआ है। मनाली-रोहतांग मार्क पर राहणलीला के पास हुए इस हादसे में जिन दो लोगों की मृत्यु हुई है वह बौद्ध धर्म के गुरू हैं। उनकी पहचान बैद्ध भिक्षु के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बौद्ध भिक्षु की गाड़ी राहणीनाला के पास तकरीबन 300 मीटर नीचे खाई में जाकर गिर गई, जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि अभी तक इसकी सही जानकारी नहीं मिल सकी है कि यह वाहन कब नीचे गिरा है, लेकिन माना जा रहा है कि यह वाहन रविवार रात को गिरा है, जिसकी वजह से उन्हें किसी भी तरह की मदद भी मुहैया नहीं कराई जा सकी।
सोमवार को जब भेड़ चलाने वाले की गाड़ी पर नजर पड़ी तो उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मनाली के डीएसपी शेर ने घटना के बारे में बताया कि इन लोगों के शव के पास से मिले आधार कार्ड से इनकी पहचान की जा सकी है। आधार कार्ड के अनुसार इन लोगों की पहचान भूटिया संगे थेंपेल दार्जिलिंग और संगे थिनलय पुत्र टेसरिंग तंडूप के रूप में हुई है। ये लोग कुल्लू के शाढ़ाबाई में धर्म गुरू थे। दोनों लोगों का शव मनाली लाया जा रहा है, जहां इनके परिजनों से संपर्क किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications