मराठा आरक्षण: प्रदर्शनकारी आज करेंगे जेल भरो आंदोलन, केस वापस नहीं लिए जाने से हैं नाराज

मुंबई। महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आज तमाम प्रदर्शनकारी जेल भरो आंदोलन की शुरुआत करेंगे। जेल भरो आंदोलने से पहले मुंबई के आजाद मैदान में लोग प्रदर्शन करेंगे और इसके बाद जेल भरो आंदोलन में हिस्सा लेंगे। इस बाबत मराठा क्रांति मोर्चा की ओर से एक प्रेस रीलीज भी जारी की गई है जिसमे इस प्रदर्शन के बारे में जानकारी साझा की गई है। इसमे कहा गया है कि मराठाओं ने इस बात का फैसला लिया है कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

marattha

मराठा मुक्ति मोर्चा ने जो प्रेस विज्ञप्ति जारी की है उसमे कहा गया है कि वह मुख्यमंत्री फड़नवीस के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन मराठा प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस नहीं लिए जाने के खिलाफ है। मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि प्रदर्शन खत्म होने के बाद प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस होंगे, लेकिन अभी तक इस बाबत कोई पत्र नहीं जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें- मराठा आंदोलन: बीड़ में एक और शख्स ने की खुदकुशी, मरने वालों की संख्या पांच हुई

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान दो युवकों ने आत्महत्या की थी और तमाम सरकारी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा था, बड़ी तादात में प्रदर्शनकारियों ने सरकारी वाहनों, बसों आदि को आग के हवाले कर दिया था। जिसके बाद जगह-जगह पर पुलिस को इन प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा था। नांदेड़ में एक युवक ने इस प्रदर्शन के दौरान आत्महत्या कर ली थी, इसके अलावा औरंगाबाद में भी एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी।

इसे भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर में युवती को बंधक बनाकर 11 आदमियों ने 8 महीने तक किया रेप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+