Indian Navy में जल्द बदली जाएंगी कई रैंक, सेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार ने किया खुलासा
नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार किया खुलासा किया कि जल्द ही इंडियन नेवी में कई रैंक्स बदली जाएगी।

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने शनिवार को सशस्त्र बलों और विशेष रूप से भारतीय नौसेना में पुरानीप्रथाओं से छुटकारा दिलाने की बात दोहराई। नौसेना प्रमुख ने दावा किया कि नौसेना में ऐसी टीमों का गठन किया गया है जो उन सभी अप्रासंगिक पुराने नियमों, विनियमों और परंपराओं की समीक्षा कर रही है हैं और जिन्हें नेवी में कुछ रैंक सहित हटाने की आवश्यकता है।
रैंकों का नाम बदलने के गठित की गई है टीम
एडमिरल हरि कुमार ने खुलासा किया कि इंडियन नेवी में रैंकों का नाम बदलने के लिए काम चल रहा है क्योंकि पुरानी और औपनिवेशिक परंपराओं को दर्शाता है। जैसे पेटी ऑफिसर' और 'चीफ पेटी ऑफिसर।
अभी भी कुछ पुरातन प्रथाओं को फॉलो किया जा रहा
आजतक को दिए इंटरव्यू में नौसेना प्रमुख ने कहा नौसेना में ऐसी कौन सी प्रथाएं हैं जो पुरातन हैं और आज उनकी कोई प्रासंगिकता नहीं है, इसकी स्टडी करने के लिए हमने एक टीम बनाई है। नौसेना पिछली कई शताब्दियों में विकसित हुई हैं लेकिन अभी भी कुछ पुरातन प्रथाओं को फॉलो किया जा रहा है। जिनका आज कोई उपयोग नहीं है तो उनका क्यों पालन किया जाना चाहिए।
हम इन रैंकों को एक बेहतर नाम दे सकते हैं
एडमिरल आर हरि कुमार ने कुछ गैर-कमीशन रैंकों के पदनाम बदलने की बात करते हुए नेवी के पदनामों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा हमारे नाविकों में एक पद होता है जिसे petty officer कहते हैं। petty क्या है? इस पद का नाम petty ऑफीसर क्यों होना चाहिए, इसके ऊपर एक पद होता है जिसे chief petty officer, कहा जाता है, यह एक chief petty officer, क्यों होना चाहिए? हम इन रैंकों को एक बेहतर नाम दे सकते हैं। सेना के एडमिनरल ने राय दी कि कुछ रैंक और पदनाम तीनों सेवाओं ( (Army, Air force and the Navy) में समान हो सकते हैं, जिससे वे सामान्य tri services बन जाती हैं
पीएम मोदी ने नौसेना के नए ध्वज का अनावरण किया है
याद रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना में औपनिवेशिक विरासत से आगे बढ़ते हए भारतीय नौसेना के नए चिन्ह 'निशान' का अनावरण किया था। नए ध्वज ने सेंट जॉर्ज क्रॉस को हआ कर और छत्रपति शिवाजी महाराज की शाही मुहर को शामिल कर लिया। नेवी के नए झंडे का अनावरण करते हुए पीएम मोदी ने कहा था
अब तक भारतीय नौसेना के झंडे पर गुलामी की पहचान बनी रही लेकिन आज से छत्रपति शिवाजी से प्रेरणा लेकर नौसेना का नया झंडा समुद्र और आसमान में लहराएगा।
ऐसा करने से गुलामी की बेड़ियों से छुटकारा मिल जाएगा
नौसेना में बदलाव पर बयान नेवी के एडिमिनरल द्वारा एक वार्षिक प्रेस वार्ता के कुछ दिनों बाद आया है। जिसमें उन्होंने कहा था कि सभी मौजूदा नियमों और विनियमों से छुटकारा पाने के लिए एक प्रक्रिया चल रही है जो औपनिवेशिक अतीत का हिस्सा हैं और वर्तमान युग में बेमानी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से गुलामी की बेड़ियों से छुटकारा मिल जाएगा। एडमिरल हरि कुमार ने कहा कि सरकार के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों ने देश की सेना की औपनिवेशिक विरासत को छोड़ने के विचार को प्रेरित किया।












Click it and Unblock the Notifications