लॉकडाउन तोड़ सांड के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़, प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन

नई दिल्ली: तमिलनाडु में 1200 से ज्यादा कोरोना वायरस के केस सामने आ चुके हैं। इसके बाद भी लोग लगातार लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। अब तमिलनाडु के मदुरै जिले से लॉकडाउन तोड़ने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां पर एक सांड के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं खबर मिलते ही प्रशासन एक्शन में आया और वहां मौजूद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

Recommended Video

    Lockdown का उल्लंघन Bull के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हजारों लोग FIR दर्ज | वनइंडिया हिंदी
    लॉकडाउन उल्लंघन के 3000 मामले

    लॉकडाउन उल्लंघन के 3000 मामले

    मामले में मदुरै जिले के कलेक्टर टीजी विनय ने बताया कि मदुरै के एक गांव में एक सांड की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जबकि लॉकडाउन के चलते लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगी है। ऐसे में जिला प्रशासन ने वहां पर इकट्ठा होने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। कलेक्टर के मुताबिक अभी तक मदुरै में लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ 3000 केस दर्ज किए गए हैं, जबकि जिले में 42 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। जिस वजह से जिले में सख्ती को बढ़ाया जा रहा है।

    तमिलनाडु में दो लाख से ज्यादा FIR

    तमिलनाडु में दो लाख से ज्यादा FIR

    तमिलनाडु पुलिस के मुताबिक अभी तक राज्य में लॉकडाउन उल्लंघन के 1.84 लाख मामले सामने आए हैं। इन मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्जकर 82 लाख का जुर्माना वसूला गया है। वहीं लॉकडाउन उल्लंघन पर 1.56 लाख वाहनों को भी जब्त किया गया है। वहीं ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन ने मास्क को लेकर नया नियम बनाया है। ऐसे में जो भी शख्स बिना मास्क के घर से बाहर निकल रहा है, उनसे 100 रुपये का जुर्माना वसूला जा रहा है।

    देश के 170 शहर हॉटस्पॉट घोषित

    देश के 170 शहर हॉटस्पॉट घोषित

    भारत में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 12000 के पार हो गई है। वहीं कोरोना से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। सरकार संक्रमण को रोकने की हर संभव कोशिश कर रही है। कोरोना संक्रमित इलाकों को हॉटस्पॉट बनाकर उन्हें पूरी तरह से सील किया जा रहा है। देशभर को तीन जोन में बांटा गया है। वहीं केंद्र सरकार ने देशभर के 170 शहरों के हॉटस्पॉट को रेड जोन में शामिल किया है। इन 170 जिलों में देश के अधिकतर बड़े शहर और महानगर शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+