पीएम मोदी के साथ बैठक के बाद CM केजरीवाल ने बताया- दोनों के बीच क्या बात हुई

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में केजरीवाल ने दिल्ली हिंसा और कोरोना वायरस से जुड़े मुद्दों पर बात की। बैठक के बाद केजरीवाल ने कहा, मैंने उन्हें कहा है कि जो भी दिल्ली हिंसा के लिए जिम्मेदार पाया जाता है, उसे सख्त सजा मिले। साथ ही हमने कोरोना वायरस के खिलाफ साथ लड़ने पर भी चर्चा की है।

कई जिंदगियां बचाई जा सकती थीं

कई जिंदगियां बचाई जा सकती थीं

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा, दिल्ली पुलिस ने रविवार रात अफवाहों के फैलने के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तेजी से कार्रवाई की। अगर पुलिस बीते हफ्ते सोमवार और मंगलवार को भी ऐसे ही कार्रवाई करती, जब हिंसा हुई थी, तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती थीं। सभी पार्टियां ये सुनिश्चित करेंगी कि राजधानी में शांति फिर से आ गई है। इस हिंसा से किसी को भी लाभ नहीं होगा।

केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर काम करेगी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, कोरोना वायरस पर केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर काम करेगी ताकि इस समस्या को फैलने से रोका जा सके। बता दें देश में कोरोना वायरस के दो नए मामले सामने आए हैं। इनमें पहला मामला तेलंगाना राज्य और दूसरा दिल्ली से सामने आया है। जिसके बाद से केंद्र सरकार के साथ-साथ सभी राज्य सरकारें भी सतर्क हो गई हैं।

दिल्ली हिंसा में अब तक 47 की मौत

दिल्ली हिंसा में अब तक 47 की मौत

बता दें दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 47 लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं। यहां बीते हफ्ते उत्तर-पूर्वी इलाकों में काफी हिंसा देखने को मिली थी। जिसमें दंगाइयों ने लोगों के घरों, दुकानों और वाहनों तक में आग लगा दी। इस दौरान जिन लोगों की मौत हुई, उनमें अधिकतर की मौत गोली लगने के कारण हुई है। फिलहाल हालात सामान्य हैं और सभी प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+