कोविड ट्रैवल बैन: महामारी के चलते इन देशों ने भारतीय उड़ानों को किया प्रतिबंधित

नई दिल्ली, मई 04: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी जारी है। इसे देखते हुए अमेरिका ने मंगलावार को भारत से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को एक घोषणा पत्र जारी कर पिछले 14 दिन से भारत में रह रहे उन लोगों के अमेरिका आने पर प्रतिबंध लगा दिया है, जो अमेरिकी नागरिक नहीं हैं। ये यात्रा प्रतिबंध अनिश्चितकाल के लिए लागू किए गए हैं और इस संबंध में राष्ट्रपति के अगले घोषणा पत्र से ही ये समाप्त हो सकते हैं।

many countries have restricted flights to and from India due to coronavirus outbreak

यह फैसला स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के तहत रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) की सलाह पर किया गया है।इस यात्रा प्रतिबंध से छात्रों, शिक्षाविदों और पत्रकारों समेत विभिन्न वर्गों के लोगों को छूट दी गई है।अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने घोषणा पत्र जारी होने के बाद बताया कि छात्रों, शिक्षाविदों, पत्रकारों और कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण प्रभावित देशों में बुनियादी ढांचे संबंधी अहम सहयोग मुहैया कराने वाले लोगों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

इससे पहले कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ब्रिटेन ने भारत को रेड लिस्ट में डाल दिया था। ब्रिटेन ने भारत को उन देशों की ''रेड लिस्ट'' में डाल दिया है, जिसके तहत गैर-ब्रिटिश और आइरिश नागरिकों के भारत से ब्रिटेन जाने पर पाबंदी रहेगी। साथ ही विदेश से लौटे ब्रिटिश लोगों के लिये होटल में 10 दिन तक क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य कर दिया है। इसे अलावा कई देश हैं जिन्होंने भारत से आने वाली फ्लाइट पर प्रतिबंध लगा दिए हैं।

  • ईरान ने 26 अप्रैल से भारत आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
  • कुवैतने 24 अप्रैल से भारत की उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया।
  • ताइवान ने 3 मई को भारत से आने पर प्रतिबंध लगा दिया।
  • इंडोनेशियाने पिछले 14 दिनों में भारत का दौरा करने वाले किसी भी विदेशियों को वीजा जारी नहीं करने का फैसला किया है।
  • नेपाल: भारत के पड़ोसी ने सोमवार मध्यरात्रि से सभी घरेलू उड़ानों और बुधवार आधी रात से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया, 28 अप्रैल से भारत से आने वाले वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी थी।
  • इजरायल: इजरायल ने अपने नागरिकों पर अस्थायी रूप से भारत आने पर रोक लगा दी है। ये रोक 3 मई से 16 मई तक लागू रहेगी।
  • सिंगापुर: उसने सभी दीर्घकालिक पास धारकों और अल्पकालिक आगंतुकों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिन्होंने पिछले 14 दिनों के भीतर 24 अप्रैल से सिंगापुर में प्रवेश या पारगमन से भारत की यात्रा की है।
  • कनाडा: 23-24 अप्रैल की रात से शुरू होने वाली भारत से सभी उड़ानों को 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। हालांकि, भारत से कार्गो उड़ानें जारी रहेंगी।
  • न्यूजीलैंड: उसने भारत से अगले आदेश तक सभी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
  • जर्मनी: भारत से जर्मनी में प्रवेश कुछ अपवादों के साथ प्रतिबंधित किया गया है।
  • बांग्लादेश: कुछ अपवादों के साथ हवाई / रेल / भूमि के माध्यम से भारत से बांग्लादेश में भारतीयों के प्रवेश पर प्रतिबंध को 9 मई तक बढ़ा दिया गया है।
  • इटली: भारतीयों को 26 अप्रैल से यूरोपीय राष्ट्र में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। केवल निवासियों को कोविड प्रोटोकॉल के साथ लौटने की अनुमति है।
  • ओमान: ओमान में भारतीयों के प्रवेश पर प्रतिबंध 24 अप्रैल से लागू हो गया और अगले आदेश तक यह लागू रहेगा। केवल ओमानी नागरिकों को कोविड प्रोटोकॉल के साथ लौटने की अनुमति है।
  • जिबूती: जिबूती की सरकार ने भारत से आने वाले सभी यात्रियों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है।
  • नाइजीरिया: 4 मई से नाइजीरिया में प्रवेश से वंचित कर दिया जाएगा।
  • संयुक्त अरब अमीरात: संयुक्त अरब अमीरात ने मंगलवार को कार्गो उड़ानों को छोड़कर अनिश्चित अवधि के लिए भारत से सभी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+