उद्धव ठाकरे के मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से नाराज हुए कांग्रेस के कई नेता, सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात
नई

मल्लिकार्जुर खड़गे से की शिकायत
गौरतलब है कि महाराष्ट्र कैबिनेट में 36 विधायकों को जगह मिली जिसमें से सबसे चर्चित नाम आदित्य ठाकरे और एनसीपी नेता अजित पवार का रहा। वहीं मंत्रिमंडल में 3 महिला विधायकों और 4 अल्पसंख्यक मंत्रियों को जगह दी गई है। बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कांग्रेस के नेता नाराज हो गए हैं। कई नेताओं ने मल्लिकार्जुर खड़गे से मुलाकात कर अपनी नाराजगी भी जताई है, इसके अलावा मंगलवार को सोनिया गांधी के साथ दिल्ली में एक अहम बैठक भी करने वाले हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में नाराज नेताओं के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

उद्धव कैबिनेट के विस्तार में परिवारवाद हावी
उद्धव कैबिनेट के पहले विस्तार में परिवारवाद का बोलबाला रहा। सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य को कैबिनेट में जगह दिए जाने पर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं तो इस कड़ी में कुछ और नाम थे, जिनको कैबिनेट में शामिल किया गया। एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने सोमवार को शपथ ली, वे राज्य के डिप्टी सीएम होंगे। 80 घंटे वाली फडणवीस सरकार में भी अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी।

कैबिनेट में शामिल होने वाली तीन पावरफुल महिलाएं
कैबिनेट विस्तार में शामिल होने वाली कांग्रेस की दो महिला मंत्री यशोमति ठाकुर और वर्षा गायकवाड़ हैं। यशोमति अमरावती जिले के तिवसा से विधायक हैं जबकि वर्षा गायकवाड़ धारावी से विधायक हैं। यशोमति ठाकुर कांग्रेस के शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने की वकालत करने वाले विधायकों में शामिल रही हैं। वहीं, राकांपा के वरिष्ठ नेता सुनील तटकरे की बेटी अदिति तटकरे को उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल के विस्तार में जगह मिली है, उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया है। वे श्रीवर्धन से पहली बार विधायक चुनकर आई हैं।
यह












Click it and Unblock the Notifications