जनरल मनोज मुकुंद बने देश के 28वें सेना प्रमुख, जनरल रावत हुए रिटायर

नई दिल्‍ली। जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे देश के नए सेना प्रमुख हैं। मंगलवार को साउथ ब्‍लॉक में उन्‍होंने पूर्व सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत से देश के 28वें सेना प्रमुख का जिम्‍मा संभाला। जनरल नरवाणे, सेना प्रमुख बनने से पहले उप-सेना प्रमुख के तौर पर अपनी जिम्‍मेदारियां दे रहे थे। जनरल नरवाणे को चीन से जुड़े मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है।

mukund naravane

ईस्‍टर्न आर्मी कमांड के रहे मुखिया

59 वर्षीय नरवाणे को चीन के मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। इसके अलावा उनके पास जम्‍मू कश्‍मीर और नॉर्थ-ईस्‍ट में काउंटर इनसर्जेंसी ऑपरेशंस को लीड करने का भी अच्‍छा-खासा अनुभव है। वर्तमान में वह उप-सेना प्रमुख हैं और इससे पहले वह कोलकाता स्थित ईस्‍टर्न आर्मी कमांड के मुखिया रह चुके हैं। इस कमांड पर ही पूर्वी क्षेत्र से लगी भारत-चीन की सीमा की सुरक्षा जिम्‍मेदारी है। कश्‍मीर और नॉर्थ ईस्‍ट में सुरक्षा की चुनौतियों पर खरे उतरने वाले नरवाणे का चीन को जवाब देने का अनुभव राष्‍ट्रीय सुरक्षा नीति तैयार करने में काफी मदद कर सकता है।

नए जनरल को दी बेस्‍ट विशेज

वहीं, जनरल रावत अपने कार्यभार से मुक्‍त होने से पहले वॉर मेमोरियल गए और यहां पर उन्‍होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जनरल रावत को साउथ ब्‍लॉक में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। मीडिया से बात करते हुए जनरल रावत ने कहा, 'मैं अपने सैनिकों, सभी रैंक्‍स और इंडियन आर्मी से जुड़े उन तमाम लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं जो चुनौतीपूर्ण वातावरण में भी दृढ़ता के साथ खड़े रहे।' जनरल रावत ने नए सेना प्रमुख का जिम्‍मा संभालने के लिए लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे को अपनी शुभकामनाएं भी दीं। उन्‍होंने कहा, 'मैं जनरल मनोज नरवाणे को उनकी सफल पारी के लिए शुभकामनाएं देता हूं जो आज देश के 28वें सेना प्रमुख का जिम्‍मा संभालेंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+