सांप्रदायिक तनाव के बीच मनोज बाजपेयी की यह कविता हुई वायरल, दिल को छू लेगा यह वीडियो

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से सांप्रदायिक घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसके चलते देश का माहौल खराब होता हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी की कविता भगवान और खुदा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यह कविता एकता पर आधारित है। आज मनोज बाजपेयी का जन्मदिन भी है। मनोज बाजपेयी द्वारा पढ़ी गई यह कविता बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने लिखी है। इस कविता का वीडियो मनोज बाजपेयी पर ही फिल्माई गई है। वायरल हो रही कविता का विषय कुछ इस तरह है कि अगर खुदा और भगवान आपस में बैठ कर मौजूदा हालत पर बात करें तो क्या करेंगे।

Recommended Video

      Manoj Bajpai Birthday: करोड़ो की संपत्ति के मालिक हैं Manoj Bajpai | वनइंडिया हिंदी
      manoj bajpayee recite poem bhagwan aur khuda video viral

      यह वीडियो मिलाप नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। दो मिनट के इस वीडियो में मंदिर-मस्जिद और दंगे की तस्वीरें दिखाई गई हैं। इसमें मनोज वाजपेयी को भी कविता पढ़ते हुए दिखाया गया है। "भगवान और खुदा" शीर्षक से, दो मिनट की लंबी कविता धर्मों के बीच संघर्ष की अप्रभावीता को संबोधित करती है।

      कविता कुछ इस तरह है कि "भगवान और खुदा आपस में बात कर रहे थे. मंदिर और मस्जिद के बीच मुलाकात कर रहे थे. कि हाथ जोड़े हुए हो या दुआ में उठे. कोई फर्क नहीं पड़ता है. कोई मंत्र पढ़ता है तो कोई नमाज पढ़ता है. इंसान को क्यों नहीं आती शर्म है, जब वह बंदूक दिखा कर पूछता है कि क्या तेरा धर्म है. उस बंदूक से निकली गोली न ईद देखती है ना होली, सड़क पे बस सजती है बेगुनाह खून की होली. भगवान और खुदा आपस में बात कर रहे थे, मंदिर और मस्जिद के बीच किसी चौराहे पर मुलाकात कर रहे थे।"

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+