4 मई से पहले संसद में आगस्ता का सच बतायेंगे रक्षा मंत्री

नई दिल्ली। देश की राजनीति में भूचाल लाने वाले आगस्ता वीवीआईट हेलीकॉप्टर घोटाले के बारे में रक्षा मंत्री चार मई को संसद में आधिकारिरक रूप से तथ्यों को रखेंगे। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि वह इस घोटाले से जुड़े सभी तथ्यों को साक्ष के साथ संसद में रखेंगे। उन्होंने कहा इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी चार मई से पहले वह लोगों के सामने रखेंगे।

ऑगस्ता की डील के लिए 50 करोड़ में बिक गये देश के 20 पत्रकार!

Manohar Parrikar to inform about Augsta scam in parliament before 4 may

पर्रिकर ने कहा कि जिन लोगों ने इस घोटाले में पैसे लिये हैं, उनके खिलाफ सबूत पेश किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी वह मीडिया की बजाए संसद में रखेंगे। पर्रिकर ने कहा कि क्यों कंपनी के खिलाफ 2014 तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी। क्यों यूपीए सरकार ने कंपनी को ब्लैकलिस्ट नहीं किया। भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस और यूपीए सरकार को घेरना शुरु कर दिया है।

वहीं कांग्रेस ने भाजपा से सीधा सवाल किया है कि क्यों फ्रॉड और ब्लैकलिस्टे़ड कंपनी को 2014 तक डिफेंस की निविदाओं में शामिल होने दिया गया है। वहीं पर्रिकर ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि आगस्ता को ब्लैकलिस्ट नहीं किया गया और मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि बतायें इस कंपनी को ब्लैकलिस्ट क्यों नहीं किया गया। जो दस्तावेज सामने आये हैं उसमें यह भी कहा गया है कि भारत के 20 पत्रकारों को भी इस मामले में आगस्ता के समर्थन में रिपोर्टिंग के लिए 50 करोड़ रुपए की राशि दी गयी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+