तो अब एनडीए और सैनिक स्कूलों में भी खुलेंगे महिलाओं के लिए दरवाजे!
नई दिल्ली। सरकार अब इंडियन आर्मी में अलग से महिला बटालियन के बारे में विचार कर रही है। इसके अलावा सरकार इंडियन नेवी की वॉरशिप के अलावा नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) और सैनिक स्कूलों में भी महिलाओं को मौका
मिल सके, इसके लिए तैयारी कर रही है।

दुर्गा, झांसी की रानी का देश भारत
रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने इस तरफ इशारा किया और उन्होंने कहा कि भारत दुर्गा और झांसी की रानी का देश रहा है। लेकिन इसके बाद भी अभी तक इस देश की सेनाओं में अब तक महिलाओं को वह अहमियत नहीं मिल सकी है जिसकी वह हकदार हैं।
दूर हो सकेगी हिचकिचाहट
पार्रिकर ने कहा कि बहुत से लोगों को लगता है कि अगर महिला कमांडिंग अफसर हुई तो बाकी फौजी उनकी बातें नहीं सुनेंगे। लेकिन वह इस बात को हरगिज नहीं मानते हैं।
इसके बाद पार्रिकर ने कहा कि क्यों न अब देश में महिलाओं की ही एक बटालियन तैयार कर दी जाए। ऐसा करके पुरुषों की हिचकिचाहट को भी दूर किया जा सकता है।
शिप्स पर डेप्लॉय होंगी महिलाएं
पार्रिकर ने कहा कि जल्द ही नेवी की शिप्स पर भी महिलाओं की तैनाती होगी। पार्रिकर ने कहा कि एयरफोर्स की कॉम्बेट स्क्वाड्रन में शामिल किए जाने के बाद सैन्य बलों में महिलाओं को लेकर मौजूद मानसिक दीवार गिराई जा चुकी है।
अब इस पहल को लगातार आगे बढ़ाना है। उन्होंने सैनिक स्कूलों और एनडीए में भी महिलाओं को मौका दिए जाने का भरोसा दिलाया।












Click it and Unblock the Notifications