गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की सेहत में सुधार,अस्पताल से छुट्टी मिली

नई दिल्ली। लंबे वक्त से बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शनिवार देर शाम तबियत बिगड़ने के बाद मनोहर पर्रिकर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन मंगलवार देर शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को मंगलवार को गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल से निकलने के बाद पर्रिपकर अपने आवास पहुंचे।

Parrikar discharged from hospital

आपको बता दें 63 साल के पर्रिकर अग्न्याशय संबंधी बीमारी से पीड़ित है। तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए जीएमसीएच में बीते शनिवार भर्ती कराया गया था। मंगलवार को मुख्यमंत्री को जीएमसीएच से छुट्टी दे दी गई है। वह डोना पौला स्थित अपने आवास चले गए हैं।

अस्पताल के अधिकारी ने कहा कि पर्रिकर का इलाज दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और जीएमसीएच के डॉक्टरों की एक टीम कर रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+