Mannn Ki Baat Highlights: जानिए 'मन की बात' कार्यक्रम में क्या-क्या बोले पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश को संबोधित किया है। ये मन की बात 2.0 का 18वां संस्करण है। 'मन की बात' कार्यक्रम को देशभर में आकाशवाणी और दूरदर्शन नेटवर्क पर प्रसारित किया जाता है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कई मुद्दों पर अपने विचार रखते हैं और अहम जानकारी भी साझा करते हैं। आईए जानते हैं पीएम मोदी के 'मन की बात' की अहम बातें-
Recommended Video
Mann Ki Baat में क्या बोले PM Narendra Modi,जानिए बड़ी बातें | वनइंडिया हिंदी

- मन की बात में पीएम मोदी ने कहा- देवी अन्नापूर्णा की मूर्ति भारत वापस आ रही है, कनाडा सरकार का अभार।
- राष्ट्रीय संग्रहालय द्वारा करीब दस वर्चुअल गैलरी इंट्रोड्यूस करने की दिशा में काम चल रहा है।
- इस महीने 12 नंवबर से डॉक्टर सलीम अली दी का 125वां जयंती समारोह शुरू हुआ है।
- देश में कई संग्रहालय और लाइब्रेरी अपने कलेक्शन को पूरी तरह से डिजिटल बनाने का काम कर रहे हैं। दिल्ली में हमारे राष्ट्रीय संग्रहालय ने इस संबंध में कुछ सराहनीय प्रयास किए हैं।
- 30 नवंबर को हम श्री गुरु नानक देव जी का 551वां प्रकाश पर्व मनाएंगे। मुझे महसूस होता है कि गुरु साहब की मुझ पर विशेष कृपा रही जो उन्होंने मुझे हमेशा अपने कार्यों में बहुत करीब से जोड़ा है।
- बीते साल नवंबर में करतारपुर साहिब कॉरिडोर का खुलना बहुत ही ऐतिहासिक रहा। इस कदम से विश्वभर की संगत, दरबार साहिब के और करीब आ गई है।
- बीते दिनों हुए कृषि सुधारों ने किसानों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं। काफी विचार-विमर्श के बाद भारत की संसद ने कृषि सुधारों को कानूनी स्वरूप दिया।
- कृषि कानून में हुए सुधारों से न सिर्फ किसानों के अनेक बन्धन समाप्त हुए हैं, बल्कि उन्हें नए अधिकार भी मिले हैं, नए अवसर भी मिले हैं।
- लॉकडाउन के दौर से बाहर निकलकर अब वैक्सीन पर चर्चा होने लगी है, लेकिन कोरोना को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही अब भी बहुत घातक है।
- हमें कोरोना के खिलाफ अपनी लड़ाई को मजबूती से जारी रखना है।












Click it and Unblock the Notifications