Mann Ki Baat : पीएम मोदी ने किया नारी शक्ति को सलाम, बताया राम से राष्ट्र तक का महत्व
Mann Ki Baat Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2024 में पहली बार अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' (Mann Ki Baat) के जरिए देश को संबोधित किया। आज 'मन की बात' का 109वां एपिसोड था, जिसे कि ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन औऱ नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप पर सीधे सुना गया।

आपको बता दें कि 'मन की बात' कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित होता है अपने पिछले 'मन की बात' प्रोग्राम में पीएम मोदी ने फिटनेस और 'आत्मनिर्भर भारत' बनाने पर जोर दिया था।
Highlights:
- प्रभु राम का शासन, हमारे संविधान निर्माताओं के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत था-पीएम मोदी
- 22 जनवरी को अयोध्या में मैंने 'देव से देश' की बात की थी, 'राम से राष्ट्र' की बात की थी-पीएम मोदी
- सबकी भावना एक, सबकी भक्ति एक, सबकी बातों में राम, सबके हृदय में राम-पीएम मोदी
- 22 जनवरी की शाम को पूरे देश ने रामज्योति जलाई, दिवाली मनाई। इस दौरान देश ने सामूहिकता की शक्ति देखी, जो अनुपम था-पीएम मोदी
- इस साल हमारे संविधान के भी 75 वर्ष हो रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट के भी 75 वर्ष हो रहे हैं-पीएम मोदी
- लोकतंत्र के ये पर्व, मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में भारत को और सशक्त बनाते हैं-पीएम मोदी
- देश के कई लोगों को पद्मपुरस्कार से सम्मानित किया गया है-पीएम मोदी
- मैंने देश के लोगों से आग्रह किया था कि मकर संक्रांति से 22 जनवरी तक स्वच्छता का अभियान चलाया जाए-पीएम मोदी
- 26 जनवरी की परेड बहुत ही अद्भुत रही,लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा परेड में महिला सशक्तिकरण को देखकर हुई-पीएम मोदी
- 29 जनवरी को मैं 11 बजे परीक्षा पर चर्चा करूंगा-पीएम मोदी
- 21वीं सदी का भारत, ऐसे ही Women Led Development के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है-पीएम मोदी
- इस बार 13 वुमेन एथलीट को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है-पीए मोदी












Click it and Unblock the Notifications