Mann Ki Baat 100 Episode: आखिर क्यों खास है मन की बात कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री ने बताई वजह
Mann Ki Baat 100 Episode: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम बिल्कुल अलग तरह का कार्यक्रम है। इसके जरिए पीएम मोदी देश की जनता से सीधा संवाद करते हैं, उनसे जुड़े मुद्दों पर बात करते हैं, जोकि इसे

Mann Ki Baat 100 Episode: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का आज 100वां एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह कार्यक्रम अब लोगों के बिल्कुल करीब पहुंच गया है, पीएम मोदी देश की जनता से सीधा संवाद करते हैं, उनसे जुड़े मुद्दों को उठाते हैं, जोकि इसे बिल्कुल खास बनाता है।
सरकार के मुखिया के तौर पर लोगों से सीधा संवाद करना, उनके हितों के मुद्दों पर बात करना बड़ी बात है। यह कार्यक्रम 2014 में शुरू हुआ, अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी इसमे हिस्सा लिया।
जिस तरह से मोदी जी देश की आबादी से सीधा संवाद करते हैं, वह काफी प्रभावी है। इसका असर श्रोताओं पर सीधे तौर पर देखने को मिला है। यह बेहतरीन कार्यक्रम बन गया है। इस कार्यक्रम की सफलता, इसकी गुणवत्ता, पीएम मोदी का सीधा संवाद और मुद्दों की वजह से है।
पीएम मोदी लोगों के मुद्दों को लेते हैं और उनसे कहते हैं कि आप अपने सवालों को जोड़ सकते हैं। लोगों को लगता है कि मन की बात कार्यक्रम में कुछ जुड़ता है तो यह काफी असरदायक होगा।
ऑल इंडिया रेडियो के विज्ञापन में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। मन की बात का 100वां एपिसोड काफी खास होने वाला है। पद्म अवॉर्ड की बात करें तो पहले इसे ऐसे लोगों को दिया जाता था जो एक विशेष वर्ग के होते थे। लेकिन अब यह अवॉर्ड उन लोगों तक पहुंचा है जो छोटे-छोटे शहरों में बड़ी उपलब्धि हासिल कर रहे हैं।
जब प्रधानमंत्री 2014 का चुनाव लड़ रहे थे, उस वक्त उन्होंने भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया था। वह लोगों के साथ सीधे जुड़ रहे थे और आज भी प्रधानमंत्री लोगों के साथ सीधा संवाद कर रहे हैं, उनके साथ जुड़ रहे हैं।
इंस्टिट्यूट फॉर कॉम्पटीटिवनेस के चेयरमैन डॉक्टर अमित कपूर ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ने लोगों की समझ पर बड़ा प्रभाव डाला है, हमने पाया है कि कई अहम बदलाव लोगों की सोच में इस कार्यक्रम की वजह से हुए हैं।
हमने देखा है कि पीएम मोदी को लेकर लोगों के बर्ताव में बदलाव हुआ है। इस कार्यक्रम को तकरीबन 100 करोड़ लोग सुनते हैं। इस कार्यक्रम में पीएम आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बात करते हैं।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मन की बात का आज नहीं बल्कि 100वां एपिसोड तक पहुंचना, लोगों के बीच लोकप्रिय होना, इस बात का प्रमाण है कि हर एपिसोड को जनता ने इसे सराहा है, प्रधानमंत्री जी ने सामाजिक विषयों पर अपना योगनदान दिया है
-
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications