मुलायम सरकार को गिराने का रचा गया था षड़यंत्र
लखनऊ। पूर्व कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज ने तत्कालीन मनमोहन सरकार पर उत्तर प्रदेश की मुलायम सिंह सरकार को गिराने का षड़यंत्र रचने का सनसनीखेज खुलासा किया है। यूपीए के पहले कार्यकाल में कांग्रेस के दिग्गज नेता कहे जाने वाले भारद्वाज के इस खुलासे के बाद यूपी की सियासत सही देश का सियासी पारा एकदम से चढ़ गया है।

हंसराज का दावा है कि वर्ष 2007 में कांग्रेस मुलायम सिंह सरकार को भ्रष्टाचार के चलते उसे बर्खास्त करना चाहती थी, लेकिन उन्होंने इसका विरोध किया था। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान भारद्वाज ने दावा किया कि मनमोहन सिंह दुविधा में थे लेकिन मैंने साफ तौर पर कहा था कि जबतक मुलायम सिंह को बहुमत है उन्हें सदन में अपना बहुमत साबित करने का मौका देना चाहिए।
भारद्वाज के कांग्रेस विरोधी स्वर के चलते उन्हें यूपीए 2 में किसी भी मंत्रालाय का जिम्मा नहीं सौपा गया बल्कि उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया था। पूर्व कानून मंत्री ने खुद को कांग्रेस का करीबी मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अरुणाचल और उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन इसीलिए लगा क्योंकि कांग्रेस में फूट पड़ चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications