ओबामा के सामने रोए मनमोहन कहा पाक से शांति की उम्मीदें कम

मुलाकात के बाद जारी किए गए संयुक्त वक्तव्य के मुताबिक, दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खतरे बरकरार रहने पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए न सिर्फ 26 सितंबर के हमले की कड़ी निंदा की, बल्कि पाकिस्तान से नवंबर 2008 के मुंबई हमले के हमलावरों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने की भी मांग की। जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू इलाके में 26 सितंबर को आतंकवादियों ने सेना के शिविर और पुलिस थाने पर हमला कर दिया था। सुरक्षाकर्मियों के साथ नौ घंटे चली मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए थे।
इस बीच, मनमोहन सिंह के साथ रविवार को प्रस्तावित मुलाकात से पूर्व नवाज ने कहा कि पाकिस्तान, भारत के साथ उद्देश्यपूर्ण और स्थाई बातचीत करने के लिए उत्सुक है। नवाज ने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए कहा, "मैं नई शुरुआत के लिए मनमोहन सिंह के साथ मुलाकात करने को लेकर उत्सुक हूं।" नवाज ने कहा कि 1999 के लाहौर समझौते से आगे बढ़कर नई शुरुआत करने के लिए दोनों देशों के पास मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि इस समझौते में शांतिपूर्ण बातचीत के जरिए आपसी मतभेद दूर करने की रूपरेखा मौजूद है।
इसके साथ ही नवाज ने कहा, "वह इलाके में शांति और आर्थिक उन्नति के लिए काम करने को लेकर कृतसंकल्प हैं।"












Click it and Unblock the Notifications