Manmohan Singh: 'भाई मनमोहन के निधन से दुखी बहन', भावुक भतीजे ने भी कही दिल छूने वाली बात

Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। 92 साल की उम्र में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन हो गया। मनमोहन सिंह की बहन गोबिंद कौर ने अपने भाई के निधन पर शोक व्यक्त किया। वहीं, भतीजे गुरदीप सिंह ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वे परिवार के सदस्यों से बहुत जुड़े हुए थे।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की बहन गोबिंद कौर ने अपने भाई के निधन पर शोक व्यक्त किया। वह अपने भाई को देखने आखिरी बार दिल्ली नहीं जा सकी, क्योंकि डॉक्टरों ने उन्हें यात्रा न करने की सलाह दी है। गोबिंद कौर की तबीयत भी पिछले काफी समय खराब है। गोबिंद कौर के बेटे और मनमोहन सिंह के भतीजे गुरदीप सिंह ने बताया।

Manmohan Singh

गुरदीप सिंह ने कहा कि वे (मनमोहन सिंह) देश के वित्त मंत्री और फिर प्रधानमंत्री रहे हैं, लेकिन वे एक पारिवारिक व्यक्ति भी थे। वे परिवार के सदस्यों से बहुत जुड़े हुए थे। जब भी परिवार को मार्गदर्शन की आवश्यकता होती थी, वे हमेशा हमारे लिए उपलब्ध रहते थे। वे छोटी-छोटी बातों के लिए भी हमसे बात करते थे।

उन्होंने कहा कि हमें यह खबर रात में मिली, लेकिन हमने इसे उनके (मनमोहन सिंह की बहन) साथ साझा नहीं किया। हमने इसे सुबह साझा किया। हम उन्हें दिल्ली नहीं जाने दे सकते क्योंकि उनका स्वास्थ्य स्थिर नहीं है और डॉक्टर ने हमें उन्हें यात्रा न करने की सलाह दी है।

नहीं रहे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह
26, दिसंबर 2024 का दिन बुरी खबर लेकर आया। भारत के दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने गुरुवार रात 9 बजकर 51 मिनट पर दिल्ली एम्स हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। बता दें कि उम्र से संबंधित बीमारियों के कारण मनमोहन सिंह का इलाज चल रहा था।

ये भी पढ़ें: Manmohan Singh: डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, भूखे पेट किया संघर्ष, बेटी ने बताई मनमोहन सिंह की दर्द भरी दास्तां

पीएम मोदी-राहुल गांधी समेत दिग्गजों ने जताया शोक
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के देश में शोक की लहर दौड़ गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत देश के बड़े-बड़े दिग्गजों ने पूर्व पीएम के निधन पर शोक जाहिर किया।

ये भी पढ़ें: Manmohan Singh: अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, सरेआम कही ऐसी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+