Manmohan Singh: अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, सरेआम कही ऐसी बात
Anupam Kher On Manmohan Singh: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गत 26 दिसंबर 2024 (गुरुवार) की रात नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में पूर्व पीएम ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन
बताया जा रहा है कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था। मनमोहन सिंह को उनके अर्थ जगत में किए गए अहम प्रयासों और बड़े कदमों के लिए भी जाना जाता है। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
इसी कड़ी में हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है। आपको बता दें कि अनुपम खेर ने फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में मनमोहन सिंह की भूमिका निभाई थी। अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर कर पूर्व पीएम को श्रद्धांजिल दी है।
एक्टर ने वीडियो शेयर कर लिखी ऐसी बात
-अनुपम खेर ने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए कैपश्न में लिखा है- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। फिल्म #TheAccidentalPrimeMinister के लिए एक साल से अधिक समय तक उनका अध्ययन करने के बाद, ऐसा लगा कि मैंने वास्तव में उनके साथ इतना समय बिताया है।
-अनुपम खेर ने आगे लिखा है- वह स्वाभाविक रूप से एक अच्छे इंसान थे। व्यक्तिगत रूप से पूर्णत ईमानदार, महान अर्थशास्त्री एवं अत्यंत विनम्र व्यक्ति। कुछ लोग कह सकते हैं कि वह एक चतुर राजनीतिज्ञ नहीं हो सकते। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ओम शांति।
Deeply saddened to know about the demise of former #PrimeMinister of India #DrManmohanSingh! Having studied him for more than a year for the movie #TheAccidentalPrimeMinister, it felt that I actually spent that much time with him. He was inherently a good man. Personally… pic.twitter.com/y6ekLH5owr
— Anupam Kher (@AnupamPKher) December 27, 2024
मनमोहन सिंह के किरदार में नजर आए थे अनुपम खेर
-आपको बता दें कि, अनुपम खेर ने साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में मनमोहन सिंह की भूमिका निभाई थी।
-69 वर्षीय एक्टर ने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग दिखाई है। हालांकि ये फिल्म उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं थी।
-अनुपम खेर ने एक पुराने इंटरव्यू में खुद बताया था कि मनमोहन सिंह का किरदार निभाने के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी थी और किरदार में ढलने में उन्हें काफी समय भी लगा था।
अनुपम खेर ने सुना था मनमोहन सिंह का भाषण
-अनुपम खेर की ऑटोबायोग्राफी का टाइटल 'जीवन के अनजाने सबक: एक आत्मकथा' है, इसमें उन्होंने बताया है कि रोल ऑफर होने के बाद उन्होंने संसद में नोटबंदी पर मनमोहन सिंह का भाषण सुना था। तभी अनुपम खेर को एहसास हुआ था कि ये फिल्म उनके लिए कितनी चुनौतीपूर्ण होने वाली है।
मनमोहन सिंह बनने के लिए की थी कड़ी मेहनत
-अनुपम खेर ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था- स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मैंने मनमोहन सिंह की चलने के तरीके पर काम करना शुरू किया था और काफी प्रैक्टिस के बाद, मैं 10 दिनों के अंदर लगभग उनके जैसे चलने लगा था।
-साथ ही अनुपम खेर ने ये भी बताया था कि उन्होंने मनमोहन सिंह के किरदार में ढलने के लिए मेकर्स से तैयारी के लिए तीन महीने का समय मांगा था। लेकिन किरदार में पूरी तरह से ढलने में उन्हें करीब 6 महीने लग गए थे। उन्होंने कहा था कि उनके लिए सबसे चुनौतीपूर्ण काम मनमोहन सिंह की आवाज को पकड़ना था।
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का बजट और कमाई
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को करीब 21 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया था। वहीं फिल्म ने इसका एक बहुत बड़ा हिस्सा पहले हफ्ते में करीब 18 करोड़ के ऊपर कमाई करके निकाल लिया था। फिल्म ने भारत में 27 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की थी। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक इस मूवी ने कुल 31 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।












Click it and Unblock the Notifications