नोटबंदी को भूल स्वीकार कर अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए काम करें मोदी: मनमोहन सिंह
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नोटबंदी को 'विनाशकारी आर्थिक नीति' करार देते हुए कहा कि जितना दिख रहा है उससे भी बड़ा नुकसान नटबंदी से देश की आर्थिक व्यवस्था को हो रहा है। 8 नवंबर को नोटबंदी के ऐलान का एक साल पूरा होने से पहले एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में मनमोहन सिंह ने जमकर नरेंद्र मोदी की आार्थिक नीतियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी को ये मानना चाहिए कि नोटबंदी एक ब्लंडर था और अब इसके दुष्प्रभावों से देश को बचाने के लिए काम करना चाहिए।

मनमोहन सिंह ने नोटबंदी पर कहा कि भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में यह अब तक की सबसे बड़ी सामाजिक विपत्ति साबित होगी। उन्होंने कहा कि जीडीपी का गिरना आर्थिक नुकसान का महज एक संकेतक है। इसका हमारे समाज के गरीब तबकों पर और व्यापार पर जो असर हुआ है, वह किसी आर्थिक सूचक की तुलना में कहीं अधिक हानिकारक है। सिंह ने कहा कि मैं आने वाले समय में नोटबंदी के असर को लेकर चिंतित हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि इस बड़ी भूल को स्वीकार करें और अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण के लिए आम सहमति की दिशा में काम करें।












Click it and Unblock the Notifications