वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 160 मिनट के बजट पर क्या बोले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह

नई दिल्ली। संसद में आज यानी शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के कार्यकाल का दूसरा बजट 2020-21 पेश किया। वित्त मंत्री ने संसद में बिना रुके करीब 160 मिनट (2:40 घंटे) तक भाषण दिया। उनके इस बजट को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 'बहुत लंबा' बताया। पत्रकारों बात करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि यह इतना लंबा बजट था कि मैं इसे समझने में दिक्कत हुई।

अब तक का सबसे लंबा बजट

अब तक का सबसे लंबा बजट

गौरतलब है कि संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए अब तक का सबसे लंबा भाषण दिया। उन्होंने करीब पौने तीन घंटे तक खड़े होकर अपनी बात कही। इस बीच उनकी थोड़ी तबियत भी खराब हो गई थी जिस वजह से वह बजट के अंतिम दो पन्ने नहीं पढ़ पाईं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से अनुमति लेने के बाद वह बैठ गईं और यह पूरा पढ़ा हुआ मान लिया गया।

वित्त मंत्री ने तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड

वित्त मंत्री ने तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहले बजट में दशकों पुरानी चली आ रही ब्रीफकेस को परंपरा को तोड़ते हुए बही-खाता में बजट पेश किया था और दूसरे बजट में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। इस बार उन्होंने बजट पेश करने के दौरान 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के बजट पेश करने के दौरान उन्होंने अब तक का सबसे लंब भाषण पढ़ा। उस पर भी वित्त मंत्री ने उसे पूरा नहीं किया और तबीयत खराब होने की वजह से दो पन्ने छूट गए।

PM मोदी ने की बजट की तारीफ

PM मोदी ने की बजट की तारीफ

पीएम मोदी ने आगे कहा, बजट में जिन नए रीफॉर्म्स का ऐलान किया गया है, वो हमारी अर्थव्यवस्था को गति देने, देश के प्रत्येक नागरिक को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और इस दशक में अर्थव्यवस्था की नींव को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि रोजगार के प्रमुख क्षेत्र होते हैं, एग्रीकल्चर, इंफास्ट्रक्चर, टेक्सटाइल और टेक्नोलॉजी। इम्प्लॉयमेंट जनरेशन को बढ़ाने के लिए इन चारों बिंदुओं पर इस बजट में बहुत जोर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: VIDEO: जामिया के बाद अब शाहीन बाग में चली गोली, आरोपी बोला- देश में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+