Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Manmohan Singh: "दो गज जमीन नहीं दी, गेट नहीं खोला",कांग्रेस और सोनिया पर नरसिम्हा राव के भाई का खुलासा

Manmohan Singh: कांग्रेस पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री मनोहन सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट पर करवाने के लिए मोदी सरकार पर निशाना साधने में लगी हुई है। इस बीच पूर्व पीएम नरसिम्हा राव के भाई मनोहर राव ने एक इंटरव्यू दिया है, उसमें उन्होंने उनके साथ हुए बर्ताव को लेकर कांग्रेस और उसके शीर्ष नेताओं के रवैए की पोल खोल दी है। यह इंटरव्यू आप इस आर्टिकल के आखिर में देख सकते हैं-

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में नरसिम्हा राव के भाई ने डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मनोहर राव ने डॉक्टर सिंह के साथ अपने निजी संबंधों का भी जिक्र किया है और बताया है कि उनके साथ फोन पर बातचीत होती रहती थी। लेकिन, अपने भाई के साथ कांग्रेस के बर्ताव को लेकर उन्होंने सोनिया गांधी पर सीधा निशाना साधा है।

manmohan singh

Manmohan Singh: पीवी नरसिम्हा राव को दिल्ली में दो गज जमीन नहीं मिली- पूर्व प्रधानमंत्री के भाई

Manmohan Singh: उस दिन पीवी नरसिम्हा राव के लिए कौन आए थे-मनोहर राव

उनका कहना है कि "आज मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रपति, प्राइम मिनिस्टर, वाइस प्रेसिडेंट और लगभग पूरी कैबिनेट वहां बैठकर पूरा कार्यक्रम देखके गए हैं...उस दिन पीवी नरसिम्हा राव (के लिए) कौन आए थे? आपकी सोनिया गांधी भी नहीं आईं उस जमाने में...सोनिया गांधी कोई पावर में थीं क्या....ज्यादा से ज्यादा एआईसीसी की प्रेसिडेंट होंगी...उनके प्राइम मिनिस्टर का निधन हुआ तो हैदराबाद नहीं आ सकते क्या...पूरा देश नहीं घूम रहे हैं क्या...उनको यह बात कहने से पहले सोचना चाहिए...."

Manmohan Singh: 'कांग्रेस इतने साल सत्ता में रही, नरसिम्हा राव को भारत रत्न नहीं दिया'

मोदी सरकार पहले ही मनमोहन सिंह के परिवार को बता चुकी है कि वह उनके मेमोरियल के लिए जगह देने को तैयार है। इस बारे में नरसिम्हा राव के भाई का कहना है, "(मेमोरियल के लिए) कुछ फॉर्मिलिटिज होती हैं...ट्रस्ट पहले तैयार करते हैं...फॉर्मलिटिज से करते हैं...निगम बोध घाट के पास तो कोई भी कर सकते हैं...प्राइम मिनिस्टर को कर सकते हैं, प्रेसिडेंट को कर सकते हैं...सबको कर सकते हैं...आप लोगों ने वहां एक स्टैच्यू नहीं लगाया पीवी नरसिम्हा राव का...और इतने साल रह के एक भारत रत्न दिए क्या आप...नरसिम्हा राव जी को...कौन सा रेस्पेक्ट किए...फिर क्यों मनमोहन सिंह को ये नहीं हुआ, वो नहीं हुआ बोल रहे हैं..."

Manmohan Singh: 'राव के लिए कांग्रेस दफ्तर का गेट भी नहीं खोलने से ज्यादा बदतमीजी क्या हो सकती है?'

उनके मुताबिक अभी वो भले ही औपचारिक रूप से कांग्रेस में नहीं हैं, लेकिन नरसिम्हा राव की वजह से हमेशा इसके समर्थक रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि नरसिम्हा राव को भारत रत्न नहीं मिला, इसके लिए उन्हें मनमोहन सिंह से कोई शिकायत नहीं है, क्योंकि उनके हाथों में कुछ था ही नहीं।

उनके मुताबिक, "उनके हाथ में कुछ नहीं था। 10 साल काम किए...हमारे लिहाज से..हम जो समझे (वे) इंडिपेंडेंट काम नहीं किए...जो भी इंस्ट्रक्शन थे, वे उस इंस्ट्रक्शन से काम किए...कांग्रेस के एआईसीसी ऑफिस का गेट नहीं खोले, इससे (ज्यादा) बदतमीजी और क्या रहता बताइए आप मेरे को..."

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+