Manmohan Singh: जब व्हीलचेयर पर राज्यसभा में दर्ज कराई थी अंतिम उपस्थिति, PM मोदी बोले- कर्तव्यों के प्रति सजग

Manmohan Singh: भारत के 14वें प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार (26 दिसंबर 2024) को निधन हो गया। उन्होंने रात के 9 बजकर 51 मिनट पर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल में अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को रात करीब 8:30 बजे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद डॉक्टरों ने इमरजेंसी ट्रीटमेंट दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Recommended Video

    जब व्हीलचेयर पर राज्यसभा में दर्ज कराई थी अंतिम उपस्थिति, PM मोदी बोले- कर्तव्यों के प्रति सजग

    पूर्व राज्यसभा सांसद मनमोहन सिंह ने इस साल फरवरी में संसद में अपनी आखिरी उपस्थिति दर्ज कराई थी। विदाई समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए व्हीलचेयर पर आने के लिए उनकी सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंह के समर्पण और प्रतिबद्धता की प्रशंसा की जो युवा सांसदों के लिए आदर्श हैं।

    Manmohan Singh

    कर्तव्यों के प्रति सजगता का उदाहरण 'मनमोहन'

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि मुझे याद है कि दूसरे सदन में मतदान के दौरान यह पता था कि सत्ता पक्ष जीतेगा, लेकिन डॉ. मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर आए और अपना वोट डाला। उन्होंने आगे कहा था कि यह एक सदस्य के अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का उदाहरण है।

    कांग्रेस ने जताया शोक

    दिल्ली कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, "प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय मनमोहन सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। दिल्ली कांग्रेस परिवार आदरणीय मनमोहन जी की स्मृतियों को नमन करता है तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है। ओम शांति।"

    ये भी पढ़ें- Manmohan Singh Economic Reform: 1991 में आर्थिक संकट से 'डूबते' भारत को कैसे मनमोहन सिंह ने बचाया था?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+