मनमोहन सिंह बोले, कांग्रेस सावरकर के खिलाफ नहीं, 370 पर कही ये बात

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि वो वीडी सावरकर के विरोधी नहीं हैं बल्कि उनकी विचारधारा के खिलाफ हैं। वहीं जम्मू कश्मीर के 370 हटाने को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी इसका विरोध नहीं किया। गुरुवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस वीर सावरकर के खिलाफ नहीं है। इंदिरा गांधी ने उनके नाम से पोस्टल स्टंप लॉच किया था। हम उनके खिलाफ नहीं बल्कि उनकी हिंदुत्व विचारधारा के खिलाफ हैं।

Recommended Video

    Manmohan Singh ने सरकार को बताया Fail कहा Maharashtra पर recession की सबसे ज्यादा मार।वनइंडिया हिंदी
    नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि वो वीडी सावरकर के विरोधी नहीं हैं। वहीं जम्मू कश्मीर के 370 हटाने को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इसका विरोध नहीं किया है। गुरुवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस वीर सावरकर के खिलाफ नहीं है। इंदिरा गांधी ने उनके नाम से पोस्टल स्टंप लॉच किया था। हम उनके खिलाफ नहीं बल्कि उनकी हिंदुत्व विचारधारा के खिलाफ हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र में बीजेपी ने सावरकर के लिए भारत रत्न दिए जाने की मांग की है। इसी पर पूर्व प्रधानमंत्री का ये बयान आया है। वहीं जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म करने को लेकर उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने वाले बिल का समर्थन किया। भाजपा सरकार सिर्फ विपक्ष पर दोष मढ़ने में जुटी है, समाधान ढूंढने में विफल है। लेकिन हमारा विश्वास है कि अगर कुछ बदलाव लाना है तो केवल 370 हटाना एक अस्थायी कदम होगा। कश्मीर की जनता के लोगों की इच्छाओं का ध्यान रखकर सारे कदम उठाए जाने चाहिए। जिस तरीके से इस फैसले को लागू किया गया हम उस तरीके का विरोध करते हैं। मनमोहन सिंह ने यहां कहा, महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार पूरी तरह से फेल रही है, आर्थिक मंदी से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित है। मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि ये डबल इंजन की सरकार चलाने वाली भाजपा जिस गवर्नेंस मॉडल पर वोट मांगती है, उसमें वो पूरी तरह फेल रही है। पीएमसी बैंक घोटाला मामले को लेकर मनमोहन सिंह ने कहा, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं महाराष्ट्र के सीएम, पीएम और वित्त मंत्री से इस मामले पर ध्यान देने की अपील करता हूं। इससे प्रभावित हुए 16 लाख लोगों की शिकायतों का समाधान किया जाना चाहिए। मैं भारत सरकार, आरबीआई और महाराष्ट्र सरकार से अपेक्षा करता हूं कि वे एक साथ आकर इस मामले का व्यावहारिक और प्रभावी समाधान ढूंढेगे, बैंक के 16 लाख खाताधारक मामले में न्याय चाहते हैं और उनके साथ न्याय होना चाहिए।

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र में बीजेपी ने सावरकर के लिए भारत रत्न दिए जाने की मांग की है। इसी पर पूर्व प्रधानमंत्री का ये बयान आया है। वहीं जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म करने को लेकर उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने वाले बिल का समर्थन किया। भाजपा सरकार सिर्फ विपक्ष पर दोष मढ़ने में जुटी है, समाधान ढूंढने में विफल है। लेकिन हमारा विश्वास है कि अगर कुछ बदलाव लाना है तो केवल 370 हटाना एक अस्थायी कदम होगा। कश्मीर की जनता के लोगों की इच्छाओं का ध्यान रखकर सारे कदम उठाए जाने चाहिए। जिस तरीके से इस फैसले को लागू किया गया हम उस तरीके का विरोध करते हैं।

    मनमोहन सिंह ने यहां कहा, महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार पूरी तरह से फेल रही है, आर्थिक मंदी से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित है। मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि ये डबल इंजन की सरकार चलाने वाली भाजपा जिस गवर्नेंस मॉडल पर वोट मांगती है, उसमें वो पूरी तरह फेल रही है।

    पीएमसी बैंक घोटाला मामले को लेकर मनमोहन सिंह ने कहा, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं महाराष्ट्र के सीएम, पीएम और वित्त मंत्री से इस मामले पर ध्यान देने की अपील करता हूं। इससे प्रभावित हुए 16 लाख लोगों की शिकायतों का समाधान किया जाना चाहिए। मैं भारत सरकार, आरबीआई और महाराष्ट्र सरकार से अपेक्षा करता हूं कि वे एक साथ आकर इस मामले का व्यावहारिक और प्रभावी समाधान ढूंढेगे, बैंक के 16 लाख खाताधारक मामले में न्याय चाहते हैं और उनके साथ न्याय होना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+