मनमोहन काल में सभी मंत्री खुद को प्रधानमंत्री समझते थे: अमित शाह
नई दिल्ली। केंद्र में सरकार बनने के तीन साल बाद भी भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधना नहीं छोड़ा है। रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह के समय के समय यूपीए के सभी मंत्री खुद को प्रधानमंत्री समझते थे जबकि प्रधानमंत्री खुद को प्रधानमंत्री नहीं समझते नहीं थे।

अमित शाह ने आगे कहा कि मई 2014 में नई सरकार बनने के बाद यह बंद हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस पद की दोबारा गरिमा कायम की है। इससे पहले कार्यक्रम में अमित शाह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि यह सरकार सभी के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। सरकार ने पिछले तीन साल में लगभग 4 लाख शौचालय का निर्माण कराकर इस देश की महिलाओं को गरिमा का जीवन मुहैया कराया है।
इसे पहले अमित शाह ने रविवार को मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग छा में गणपति के दर्शन किए। इसके अलावा अमित शाह ने बांद्रा में आयोजित एक गणेशउत्सव में भी भाग लिया। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रावसाहेब पाटिल भी थे।












Click it and Unblock the Notifications