मनमोहन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, बढ़ती उम्र का दिया हवाला

नई दिल्ली: पंजाब की कांग्रेस इकाई पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अमृतसर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाना चाहती है। इसी को देखते हुए रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब राज्य की प्रभारी और पंजाब प्रदेश कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुनीव कुमार जाखड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनके नई दिल्ली स्थित आवास में मुलाकात की। इस मुलाकात में इन नेताओं ने उनसे लोकसभा चुनाव लड़ने का आग्रह किया। मनमोहन सिंह अभी असम से राज्यसभा सांसद हैं और उनका कार्यकाल इस साल जून में खत्म हो रहा है। असम विधानसभा मे कांग्रेस के पास इतने विधायक नहीं है कि उन्हें दोबारा राज्यसभा में भेजा जाए।

मनमोहन सिंह नहीं लड़ना चाहते चुनाव

मनमोहन सिंह नहीं लड़ना चाहते चुनाव

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार सूत्रों ने बताया कि डॉक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि वो उनके चुनाव लड़ने के विचार से ज्यादा उत्साहित नहीं थे। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि वो चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। उन्होंने अपनी उम्र का हवाला देते हुए ये बात प्रतिनिधिमंडल से कही। ये तीनों नेता स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद मनमोहन सिंह के पास गए थे। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पंजाब में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर चर्चा हुई। इन नेताओं से मनमोहन सिंह से कहा कि कांग्रेस के कई विधायकों ने पार्टी से उन्हें उम्मीदवार बनाने की अपील की है। इससे पंजाब में पार्टी के चुनाव में तैयारियों को गति मिलेगी।

'अमरिंदर सिंह ने चुनाव की जिम्मेदारी लेने की बात कही'

'अमरिंदर सिंह ने चुनाव की जिम्मेदारी लेने की बात कही'

मनमोहन सिंह से सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से कहा कि आपको अमृतसर में सिर्फ चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए आना होगा। वो व्यक्तिगत रूप से उनके चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी देखेंगे। इस पवित्र शहर में काग्रेस के सासंद हैं। इन नेताओं ने पूर्व पीएम से कहा कि पंजाब में चुनाव अंतिम चरण में है। इसलिए उनके पास इस प्रस्ताव पर विचार करने के लिए लंबा समय है। पंजाब में 19 मई को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। सूत्रों के अनुसार पार्टी नहीं चाहती कि वो रिटायर हों। पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा पहले हीउनके लिए राज्यसभा सीट छोड़ने की बात कह चुके हैं। लेकिन पार्टी का मानना है कि अगर बाजपा सीट छोड़ते हैं तो उनके लिए आगामी लोकसभा चुनाव में पंजाब में एक सीट छोड़नी होगी। बाजवा गुरुदासपुर से सांसद रह चुके हैं। इस सीट पर वर्तमान में जाखड़ प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सीएम अमरिंदर सिंह नहीं चाहते है कि बाजपा गुरुदासपुर सीट से दोबारा चुनाव लड़ें। पंजाब की पटियाला या गुरुदासपुर सीट से सीएम की परनीत कौर संभावित उम्मीदवार हो सकती हैं। ऐसे में पटियाला से चुनाव लड़ने पर गुरुदासपुर सीट जाखड़ को दी जाएगी।

चुनाव समिति लेगा अंतिम फैसला

चुनाव समिति लेगा अंतिम फैसला

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद सीएम अमरिंदर से कहा कि छांटे गए उम्मीदवारों के नाम आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की चुनाव समिति को अंतिम निर्णय लेने के लिए भेज दिए गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रस्ताव किया है कि पंजाब में पार्टी आने वाले चुनाव में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। पंजाब में उम्मीदवारों तय करने के लिए औपचारिक बैठक से पहले स्क्रीनिंग कमेटी ने कई सीनियर नेताओं से मुलाकात की थी। इसमें राज्य के स्वास्थ मंत्री ब्रह्म महिंद्रा , राजिंदर कौल भटकल और सांसद संतोष चौधरी, संततोक सिंह और प्रताप बाजवा थे। पहले ये खबरें थे कि कुछ सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों का नाम तय कर लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+