मनमोहन सिंह देंगे इस्तीफा, राहुल बनेंगे प्रधानमंत्री!

कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनावों से ठीक पहले मनमोहन सिंह का यह कदम राहुल गांधी को पीएम पद के लिए प्रोजेक्ट करने के लिए किया जा रहा है। वैसे अखबार ने लिखा है कि कांग्रेस की चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में करारी हार के चलते मनमोहन सिंह यह कदम उठाने जा रहे हैं क्योंकि राज्य सरकार ने अपनी हार का ठीकरा पीएम मनमोहन सिंह के सिर पर फोड़ा है।
वैसे कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए सारी बातों को सिरे से खारिज कर दिया है और इस खबर की मीडिया की दिमागी उपज बताया है। तो वहीं पीएमओ ऑफिस की ओर से कहा गया है कि यह सारी बातें गलत हैं।
वैसे आपको यहां बता दें कि 17 जनवरी को ही कांग्रेस पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों में पीएम पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा भी होने वाली है जिसमें राहुल गांधी के नाम पर मोहर लगना तय है।












Click it and Unblock the Notifications