क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

लोकसभा चुनाव 2019: मनमोहन सिंह इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Google Oneindia News

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर कांग्रेस ने काफी आक्रामक रणनीति अपना रखी है। बीजेपी और पीएम मोदी को टक्कर देने के लिए उसने कई बड़े फैसले लिए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल के प्रियंका गांधी वाड्रा को सक्रिय राजनीति में उतारने के फैसले के बाद उसके कार्यकर्ताओं में जोश है। कांग्रेस अब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर लोकसभा चुनाव में बड़ा फैसला ले सकती है। मनमोहन सिंह आगामी चुनाव में लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। अगर पार्टी मनमोहन सिंह को चुनाव में उतारती है तो ये पार्टी की तरफ बड़ा कदम होगा। मनमोहन सिंह की अगुवाई में दस साल तक यूपीए सरकार केंद्र में काबिज थी।

मनमोहन सिंह अमृतसर से लड़ेंगे चुनाव!

मनमोहन सिंह अमृतसर से लड़ेंगे चुनाव!

मनमोहन सिंह इस समय असम से राज्यसभा सदस्य है। इस साल जून में उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है। असम विधानसभा मे कांग्रेस के पास इतने विधायक नहीं है कि उन्हें दोबारा राज्यसभा में भेजा जाए। वहीं इस समय तमिलनाडु को छोड़कर किसी और राज्य से कोई सीट खाली नहीं हो रही है। दक्षिण भारत के इस राज्य से 6 सदस्य जुलाई में रिटायर्ड हो रहे हैं। इसी को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि वो आगामी चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस नेताओं का सुझाव है कि उन्हें पंजाब की किसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए। विशेषतौर पर अमृतसर से।

2014 में अरुण जेटली को मिली थी हार

2014 में अरुण जेटली को मिली थी हार

साल 2014 के चुनाव में भाजपा ने केंद्रीय वित्त मंत्री और अपने सीनियर
नेता अरुण जेटली को यहां से चुनाव लड़वाया था। लेकिन उन्हें मोदी लहर के बावजूद कैप्टन अमरिंदर सिंह से चुनाव में शिकस्त मिली थी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब का सीएम बनने के बाद ये सीट छोड़ दी थी। ऐसे में इस बार मनमोहन सिंह के लिए ये सीट मुफीद मानी जा रही है।हालांकि अभी तक कांग्रेस पार्टी की तरफ से उनके चुनाव लड़ने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, पर पार्टी के अंदर इसे लेकर सुगबुगाहट है। कांग्रेस के एक नेता का कहना है कि पार्टी के पास इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ाना चाहिए।

राहुल गांधी लेंगे फैसला

राहुल गांधी लेंगे फैसला

पंजाब कांग्रेस के नेता चाहते हैं कि वो आगामी चुनाव अमृतसर से लड़ें। इंडिया टुडे के मुताबिक पंजाब कांग्रेस ने इसकी सिफारिश सीएम अमरिंदर सिंह और पंजाब प्रदेश कमेटी के चीफ सुनील जाखड़ को भेज दी है। पंजाब में 13 लोकसभा सीट हैं। पंजाब का्ंग्रेस में उम्मीदवारों को चुनने की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीदवारों के नाम तय करने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस चुनाव समिति के पास भेजे जाएंगे, जो लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का नाम फाइनल करेंगे। मनमोहन सिंह के मैदान में उतरने से पंजाब में चुनाव दिलचस्प हो जाएगा। पीएम मनमोहन सिंह कई बार पीएम मोदी को उनकी आर्थिक नीतियों पर निशाना बना चुके हैं। नोटबंदी पर उन्होंने पीएम मोदी को घेरा था। आने वाले चुनाव में वो अपनी जनसभा में इसे मुद्दा बने सकते हैं। इसके अलावा सक्रिय तौर पर चुनाव लड़ने पर कई पार्टियों से गठबंधन पर भी मदद सकती है। इसके अलावा अगर भाजपा अरुण जेटली को दोबारा इस सीट से चुनाव लड़ाती है तो यहां दिलचस्प मुकाबला हो सकता है।

Comments
English summary
manmohan singh can contest in Lok Sabha elections from Amritsar
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X