VIDEO: एक बल्लेबाज बीच पिच पर खड़ा रहा, फिर भी लिए दो रन
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2019 के शुरुआती चरण में ही 'मांकडिंग' को लेकर काफी विवाद हुआ। रविचंद्रन अश्विन के अपनी ही गेंद पर बटलर को 'मांकडिंग' करने के बाद क्रिकेट जगत दो धड़ों में बंटा नजर आने लगा था। एक धड़ा वह था जो बल्लेबाजों का पक्ष ले रहा था और नैतिकता की बात कर रहा था तो वहीं, दूसरा खेमा नियमों का हवाला देते हुए गेंदबाजों के पक्ष में खड़ा था। लेकिन 'मांकडिंग' को लेकर क्रिकेट जगत में छिड़ी बहस से अलग, एक वीडियो को देखने के बाद जरूर कुछ देर के लिए आप तमाम विवादों को भूल जाएंगे। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बल्लेबाजी के दौरान 'रनिंग बिटवीन द विकेट' का ऐसा तरीका सामने आया है जो शायद ही आपने पहले देखा होगा।

रन पूरा करने का 'तरीका' देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
इस वीडियो में, विकेटों के बीच दौड़ को आसान बनाने के लिए नॉन-स्ट्राइक पर बल्लेबाज एक लकड़ी के लंबे टुकड़े को लिए खड़ा है। सामने वाला बल्लेबाज जैसे ही शॉट खेलकर रन के लिए दौड़ता है, नॉन स्ट्राइकर भी भागता है। लेकिन ये क्या, वह बीच में ही रूककर लकड़ी के टुकड़े की मदद से क्रीज को टच कर रन पूरा करने लगता है जबकि दूसरा बल्लेबाज परंपरागत तरीके से रन पूरा करता है। नॉन स्ट्राइकर की ये तरकीब देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग नॉन-स्ट्राइकर के रन लेने के इस तरीके पर खूब मजे ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें: VIDEO: डेविड वाॅर्नर को सताया अश्विन का डर, 'मांकड' आउट होने से यूं बचे
अश्विन ने बटलर को किया था 'मांकड' रन आउट
दरअसल, आईपीएल-2019 के दौरान राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के बीच मुकाबला हो रहा था। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने जोस बटलर को 'मांकड' रन आउट कर दिया था। आईपीएल में ऐसा पहली बार हुआ था जब गेंद फेंकी जाने से पहले क्रीज छोड़ रहे बल्लेबाज को गेंदबाज ने विकेट में गेंद मारकर पवेलियन भेजा हो। इसपर काफी विवाद हुआ था और कई दिग्गजों ने अश्विन के इस कदम को खेल भावना के विपरीत करार दिया था।

क्या है 'मांकड' आउट
बता दें कि इसमें नॉन-स्ट्राइकर को बोलर द्वारा गेंद फेंकने से पहले रन आउट किया जाता है। इसमें जब गेंदबाज को लगता है कि नॉन-स्ट्राइकर क्रीज से बहुत पहले बाहर निकल रहा है तो वह नॉन-स्ट्राइकर छोर की गिल्लियां उड़ाकर नॉन-स्ट्राइकर को आउट कर सकता है। इसमें गेंद रिकॉर्ड नहीं होती लेकिन बल्लेबाज आउट करार दिया जाता है।
-
Monalisa Honeymoon Video: मोनालिसा के हनीमून वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, मुस्लिम पति संग ये क्या किया? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप!












Click it and Unblock the Notifications