मांझी ने बुलाई कैबिनेट बैठक, नीतीश करायेंगे राष्ट्रपति के सामने विधायकों की परेड

पटना। बिहार में सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। दूसरी ओर नीतीश कुमार के समर्थक विधायक राष्ट्रपति के सामने परेड करने के लिए शाम को दिल्ली रवाना हो रहे हैं।

nitish kumar

मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, मंगलवार शाम चार बजे मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। हालांकि बैठक का एजेंडा अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

नीतीश समर्थक विधायक मंगलवार शाम को दिल्ली जा रहे हैं। जनता दल (युनाइटेड) विधायक दल के नवनिर्वाचित नेता नीतीश कुमार ने मंगलवार को बताया कि राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के सामने बहुमत की सरकार बनाने का दावा पेश किया गया था, परंतु अब तक कोई जवाब नहीं आया है।

जेदीयू विधायक आज शाम को दिल्ली रवाना होंगे और राष्ट्रपति के सामने परेड का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा गया है। वैसे जद (यू) अभी राज्यपाल के फैसले का इंतजार कर रहा है।

नीतीश ने कहा कि जिस प्रकार का वातावरण बनाने की कोशिश की जा रही है, उससे खरीद-फरोख्त को बढ़ावा मिल रहा है। राज्यपाल से जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+