शहीद की पत्‍नी बोली, पीएम मोदी पाकिस्‍तान को समझाओ या फिर खत्‍म कर दो

कहने को आज छोटी दीवाली है, पर देश में कुछ ऐसे घर भी हैं जिनके घरों के चिराग ही बुझ गए।

नई दिल्‍ली। कहने को आज छोटी दीवाली है, पर देश में कुछ ऐसे घर भी हैं जिनके घरों के चिराग ही बुझ गए। आज देश के कई घरों में खुशियां मनाई जाएंगी, पर उन घरों में फैले दुख को कौन महसूस कर पाएगा जिनके बेटे, पिता, भाई या फिर किसी के पति ने देश की रक्षा करते-करते बॉर्डर पर अपनी जान दे दी और शहीदों में अपना नाम दर्ज करवा लिया। जम्‍मू-कश्‍मीर से बिहार तक, बिहार से देहरादून तक और देहरादून से कुरुक्षेत्र तक बहने वाली हर हवा इन शहीदों को सलाम कर रही है।

Manjeet Singh

पाकिस्‍तान की तरफ से गोलीबारी का फायदा उठाकर एक आतंकी ने नापाक हरकत करते हुए भारतीय सेना के जवान मंजीत सिंह को मार डाला और उनके शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया। शहीद मंजीत सिंह की मौत के बाद उनकी पत्‍नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

शहीद मंजीत सिंह की पत्‍नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि या तो पाकिस्‍तान को समझा दो या फिर पाकिस्‍तान को खत्‍म कर दो। पाकिस्‍तान नाम की कोई चीज नहीं रहनी चाहिए।

रोते हुए मंजीत सिंह की पत्‍नी ने बताया कि सात महीने हो गए थे, वो घर नहीं आए थे। 25 अक्‍टूबर उनसे बात हुई थी। उन्‍होंने कहा था कि वो जल्‍दी आएंगे। इतना कहते ही वो फफक-फफक कर रोने लगीं। शायद मंजीत को भी नहीं पता था कि हमेशा के लिए अपनी पत्‍नी से दूर चले जाएंगे।

बिहार के शहीद जीतेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर उनके घर रक्‍सौल पहुंचा तो हर आंख नम हो गई। लोगों ने शहीद जीतेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर की रथ यात्रा भी निकाली। इस दौरान हजारों की तादाद में लोगों ने इसमें हिस्‍सा लिया।

वहीं उत्‍तराखंड के देहरादून जैसा ही राइफलमैन संदीप सिंह रावत का पार्थिव शरीर पहुंचा तो घर वालों की हालत और ज्‍यादा खराब हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+