'आप' से डरने की जरुरत नहीं जल्द ही बन जाएगी इतिहास: मनीष तिवारी

आप की सरकार ने राजनीतिक पार्टियों की नींद उड़ा रखी है। राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी से सीख लेने की बात कह रहे है, लेकिन केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी का मामना है कि आम आद मी पार्कटी जल्द ही इतिहास बन जाएगी। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि आम आदमी पार्टी की कामयाबी से हताश और निराश होने की जरूरत नहीं है। इससे पहले भी कई लोग आए और बाद में विलुप्त हो गए। उनकी तरह आम आदमी पार्टी भी जल्द ही लुप्त होकर इतिहास बन जाएगी।
दरअसल कांग्रेस नेता और कैबिनेट मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि जो पार्टियां आप से नहीं सीखेंगी वो ख त्म हो जाएगी। इस बयान को उनका निजी बयान करार देते हुए मनीष तिवारी ने कहा कि वह उनकी निजी राय है, पार्टी की नहीं है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को मिली कामयाबी से पार्टी कार्यकर्ताओं को हताश होने की जरूरत नहीं है। राजनीतिक पार्टियों का उदय तो होता रहता है। खास बात ये भी है कि खुद पार्टी के उपाध्यक्ष और कर्ताधर्ता राहुल गांधी भी मान चुके हैं कि आम आदमी पार्टी से सीखने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications