Manish Tewari Net Worth: कितने अमीर हैं सांसद मनीष तिवारी, पत्नी के पास भी करोड़ों की संपत्ति, जानिए नेटवर्थ
Manish Tewari Net Worth: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर 'आपका सांसद कितना अमीर' के सेगमेंट में हम आपको सांसदों की संपत्ति के बारे में बता रहे हैं। इस लेख में हम आपको पंजाब के आनंदपुर साहिब से लोकसभा सासंद मनीष तिवारी की संपत्ति के बारे में जानकारी देंगे।
मनीष तिवारी एक भारतीय राजनेता हैं और फिलहाल कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। हालांकि लोकसभा चुनाव 2024 के पहले उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हैं। मनीष तिवारी 2012 से 2014 तक सूचना और प्रसारण मंत्री रह चुके हैं।

आनंदपुर साहिब से पहले मनीष तिवारी 2009 से 2014 तक लुधियाना से सांसद रह चुके हैं। मनीष तिवारी देश के जाने-माने वकील भी हैं। उन्होंने भारत के सुप्रीम कोर्ट के साथ-साथ दिल्ली हाई कोर्ट में भी अभ्यास किया है।
Manish Tewari Assets & Liabilities: मनीष तिवारी की संपत्ति?
- चुनावी हलफनामे के मुताबिक मनीष तिवारी के पास कुल 15 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें चल और अचल संपत्ति दोनों शामिल हैं।
- मनीष तिवारी के पास कुल 6 करोड़ 48 लाख से ज्यादा की चल संपत्ति है। मनीष तिवारी की कुल अचल संपत्ति 3 करोड़ 11 लाख है।
- मनीष तिवारी अपने पास लगभग साढे तीन लाख का कैश रखते हैं। उनके बैंक में 6 करोड़ 9 लाख रुपये हैं।
- मनीष तिवारी की पत्नी नाज़िन बी शाफा के पास चल संपत्ति 1 करोड़ बीस लाख रुपये की है। मनीष तिवारी की पत्नी के पास कुल अचल संपत्ति 3 करोड़ 50 लाख है।

- मनीष तिवारी की पत्नी के पास बैंक अकाउंट में 57 लाख 41 हजार रुपये हैं। वहीं उनके पास 88 हजार रुपये का कैश है।
- मनीष तिवारी के पास होंडा सिटी, होंडा एकॉर्ड और मारुति एस क्रॉस सिग्मा तीन कार है।
- मनीष तिवारी की पत्नी के पास 1820 ग्राम के गहने हैं, जिनकी कीमत 56 लाख 71 हजार रुपये है।
- मनीष तिवारी के पास हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में 13 बीघा और 5 बिसवा खेल है। जिसकी कीमत 11 लाख रुपये है।
- मनीष तिवारी का चंडीगढ़ में तीन करोड़ का घर है। ये घर 3000 वर्ग फीट में फैला है।
- मनीष तिवारी की पत्नी के पास दिल्ली के सफदरजंग एनक्लेव में घर है, जिसकी कीमत 3 करोड़ है। वहीं एक घर मुंबई के अंधेरी इलाके में है, जिसकी कीमत 50 लाख है।












Click it and Unblock the Notifications