पीएम मनमोहन सिंह के इस्तीफे की बात मीडिया उपज: मनीष तिवारी
टाइम्स नाउ चैनल से बात करते हुए मनीषा तिवारी ने कहा कि यह खबर आधारहीन है, यह अटकलबाजी पर आधारित है। मैं तो इसमें जवाब दिए जाने की भी जरूरत नहीं समझता। यह कुछ मीडिया तंत्र की दिमागी उपज है।
जब पीएम मनमोहन सिंह मीडिया से बात नहीं करते हैं तो मीडिया कहती हैं कि प्रधानमंत्री मीडिया से बात नहीं करते, और अब जब उन्होंने 2014 की शुरुआत में प्रेस वार्ता की स्वीकृति दी है, तो भी अटकलबाजी की जा रही है, मैं समझता हूं कि यह गलत है।"
गौरतलब है कि अंग्रेजी अखबार टेलिग्राफ ने छापा है कि 3 फरवरी को प्रेसवार्ता के दौरान पीएम मनमोहन सिंह, अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। वह ऐसा राहुल गांधी को पीएम बनाने के उद्देश्य से कर रहे हैं।
कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनावों से ठीक पहले मनमोहन सिंह का यह कदम राहुल गांधी को पीएम पद के लिए प्रोजेक्ट करने के लिए किया जा रहा है।
वैसे अखबार ने लिखा है कि कांग्रेस की चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में करारी हार के चलते मनमोहन सिंह यह कदम उठाने जा रहे हैं क्योंकि राज्य सरकारों ने अपनी हार का ठीकरा पीएम मनमोहन सिंह के सिर पर फोड़ा है। इसी कारण हार की जिम्मेदारी लेते हुए मनमोहन सिंह अपने पद से इस्तीफा देंगे।













Click it and Unblock the Notifications