मनीष सिसोदिया ने कहा- पंजाब में आप की जीत केजरीवाल मॉडल को मौका
पंजाब विधानसभा चुनाव का रुझान कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। यहां आप भारी जीत दर्ज करती दिख रही है। आप नेता भगवंत मान के घर के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखी जा रही है।
नई दिल्ली, 10 मार्च। पंजाब विधानसभा चुनाव का रुझान कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। यहां आप भारी जीत दर्ज करती दिख रही है। आप नेता भगवंत मान के घर के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। वहीं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा है पंजाब की जनता ने केजरीवाल के गवर्नेंस मॉडल को मौका दिया है। आप का गवर्नेंस माडल अब राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो चुका है।

पहले ही यह अनुमान लगाया जा रहा था कि सीएम अरविंद केजरीवाल का दिल्ली मॉडल, इस बार पंजाब में छा सकता है। आप ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में यह वादा किया है कि पंजाब में मुफ्त बिजली और 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के बैंक खाते में 1000 रुपये प्रति माह डाले जाएंगे। अब मान जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के ये वादे जनता को लुभाने में काम कर गए हैं। पंजाब में जिस बदलाव की बात हो रही थी वह इस जनमत से स्पष्ट हो चुकी है। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने बेहदर चिकित्सा व्यवस्था के लिए 16 हजार मोहल्ला क्लिनिक खोलने की बात कही है। दिल्ली का यह स्वास्थ्य माडल काफी चर्चा का विषय है। मुफ्त इलाज, 18 साल से ऊपर की महिला के बैंक खाते में हर महीने 1000 रुपये, 300 यूनिट बिजली मुफ्त और 24 घंटे बिजली, ग्रंथों की बेअदबी मामलों में कठोर से कठोर सजा जैसे वादे पंजाब की जनता के मन में घर गए।
पंजाब विधानसभा चुनाव रुझानों को देखते हुए आप नेता व दिल्ली की डिप्टी सीए मनीष सिसोदिया का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि पंजाब की जनता ने केजरीवाल के दिल्ली विकास मॉडल को स्वीकार कर लिया है। यह जनता और आम आदमी पार्टी की जीत है।












Click it and Unblock the Notifications