पानी को लेकर दिए कमेंट पर ट्रोल हुए मनीष सिसोदिया, ट्रेंड हुआ साइंटिस्ट सिसोदिया
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सोमवार को सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। ट्विटर पर #ScientistSisodia ट्रेंड में है। लोग लिख रहे हैं कि उन्होंने आइंस्टीन को पीछे कर दिया है। इसकी वजह उनका एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सिसोदिया कहा रहे हैं कि अगर पानी आने के वक्त पर कोई नल चालू करता है तो ही साफ पानी आएगा। अगर पानी आने के तय वक्त के अलावा कोई नल चलाता है तो पानी गंदा आएगा। यह फिजिक्स भी बताती है। बस इस विडियो के सामने आने के बाद ट्विटर पर #ScientistSisodia के साथ खूब ट्वीट किए जा रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications