दो करोड़ की रिश्वत के आरोप पर आप की बोलती बंद, दो मिनट में उठ लिए सिसोदिया
कपिल मिश्रा के आरोपों को मनीष सिसोदिया ने सिरे से खारिज किया, बोले ऐसे आरोपों पर कोई भरोसा नहीं करेगा।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के भीतर मचे घमासान के बाद जिस तरह से कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार और घूसखोरी के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं उसके बाद आप की मुश्किल काफी बढ़ गई है। कपिल मिश्रा के आरोपों का जवाब देने आए मनीष सिसोदिया मीडिया के सामने आए और उन्होंने सिर्फ दो लाइन में अपनी बात कहने के बाद वह मीडिया के सामने से चलते बने।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैंने और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कपिल मिश्रा को बुलाकर बताया था कि पानी की दिक्कत के चलते हम मंत्रीमंडल में बदलाव करना चाहते हैं, मैंने उन्हें बताया था कि कई विधायक पानी को लेकर अपने इलाकों में गाली खा रहे हैं, लिहाजा मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल में बदलाव करना चाहते हैं। लेकिन इसके बाद कपिल मिश्रा ने जो भी आरोप लगाए हैं वह बिल्कुल बेबुनियाद है। ये जो आरोप उन्होंने लगाए हैं बिल्कुल बेबुनियाद आरोप लगाए हैं, यह जवाब देने लायक भी आरोप नहीं है। बहुत ही उल जलूल आरोप उन्होंने लगाए हैं, इसपर कोई भरोसा नहीं कर सकते हैं, इसका यही जवाब है कि इसका कोई जवाब नहीं है।
इसे भी पढ़ें- केजरीवाल को मैंने अपनी आंखों से दो करोड़ कैश लेते देखा-कपिल मिश्रा
गौरतलब है कि आज दिल्ली के बर्खास्त कैबिनेट मंत्री कपिल शर्मा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 2 करोड़ रुपए की घूस लेने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्होंने इस बाबत एलजी से मुलाकात करने के बाद मीडिया के सामने आकर यह आरोप लगाए। कपिल मिश्रा ने कहा कि उन्होंने खुद अरविंद केजरीवाल के घर पर उन्हें 2 करोड़ रुपए की घूस लेते हुए देखा है। उन्होंने कहा कि जब मैंने इस बाबत केजरीवाल से पूछा तो उन्होंने कहा कि कुछ बाते अभी नहीं बताई जा सकती हैं, इसे समय पर आने पर बताया जाएगा। इसके बाद मैं पूरी रात सो नहीं सका और मैंने इसकी शिकायत एलजी से की है।












Click it and Unblock the Notifications