'BJP का मकसद मुझे गिरफ्तार कर जेल में डालना है ताकि गुजरात न जा सकूं', CBI पूछताछ से पहले बोले सिसोदिया
'BJP का मकसद मुझे गिरफ्तार कर जेल में डालना है ताकि गुजरात न जा सकूं', CBI पूछताछ से पहले बोले सिसोदिया
Manish Sisodia CBI Delhi excise policy case: दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीबीआई आज दिल्ली के डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया से पूछताछ करेगी। मनीष सिसोदिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर सोमवार सुबह 9 बजे के आसपास ट्वीट कर जानकारी दी है कि वह अपने माता जी का आशीर्वाद लेकर सीबीआई हेडक्वार्टर के लिए निकल गए हैं। इससे पहले मनीष सिसोदिया ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर निशाना साघा है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा ,"मेरे खिलाफ जो केस चलाया जा रहा वो फर्जी है, बीजेपी मकसद मुझे गिरफ्तार करके जेल में डालना है ताकि मैं गुजरात न जा सकूं। गुजरात में बीजेपी बुरी तरह से हार रही है।"

11 बजे सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया
सीबीआई ने रविवार को दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए तलब किया था। सिसोदियो तो 16 अक्टूबर सोमवार को सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए सीबीआई ने बुलाया है। इससे पहले इस केस में मनीष सिसोदिया के घर छापेमारी भी हुई थी। उनके गांव से लेकर बैंक लॉकर और बैंक अकाउंट्स को भी जांचे गए थे।

'मेरे खिलाफ पूरी तरह से फर्जी केस बनाया गया..'
मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, ''मेरे खिलाफ एक पूरी तरह से फर्जी केस बनाया हुआ है। मेरे घर रेड की, कुछ नहीं मिला, मेरे सारे बैंक लॉकर देखे, कुछ नहीं मिला, मेरे गांव में जाकर सारी जांच की, कुछ नहीं मिला। ये केस पूरी तरह से फर्जी है। मेरे खिलाफ पूरी तरह से फर्जी केस बनाकर इनकी तैयारी मुझे गिरफ्तार करने की है। मुझे आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाना था। ये लोग गुजरात बुरी तरह से हार रहे हैं। इनका मकसद मुझे गुजरात चुनाव प्रचार में जाने से रोकना है।"

'मेरे जेल जाने से गुजरात का चुनाव प्रचार रुकेगा नहीं...'
मनीष सिसोदिया ने कहा, ''लेकिन मेरे जेल जाने से गुजरात का चुनाव प्रचार रुकेगा नहीं। आज हर गुजराती खड़ा हो गया है। अच्छे स्कूल, अस्पताल, नौकरी, बिजली के लिए गुजरात का बच्चा बच्चा अब चुनाव प्रचार कर रहा है। गुजरात का आने वाला चुनाव एक आंदोलन होगा।''

'जब-जब मैं गुजरात गया, मैंने वहां के लोगों को कहा...'
मनीष सिसोदिया ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''जब जब मैं गुजरात गया, मैंने गुजरात के लोगों को यही कहा कि हम गुजरात में भी आपके बच्चों के लिए दिल्ली जैसे शानदार स्कूल बनाएंगे। लोग बहुत खुश हैं। लेकिन ये लोग नहीं चाहते कि गुजरात में भी अच्छे स्कूल बनें, गुजरात के लोग भी पढ़ें और तरक्की करें।'' पूछताछ से पहले सिसोदिया के आवास पर आम आदमी पार्टी के नेता एकत्र हुए थे। सुबह 11 बजे सीबीआई मुख्यालय जाने से पहले महात्मा गांधी के स्मारक पर सिसोदिया गए।












Click it and Unblock the Notifications