'देश मेरी चेतावनी याद रखे...', खलिस्तानी झंडे पर आया कुमार विश्वास और मनीष सिसोदिया का बयान

'देश मेरी चेतावनी याद रखे...', खलिस्तानी झंडे पर आया कुमार विश्वास और मनीष सिसोदिया का बयान

नई दिल्ली, 08 मई: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित हिमाचल विधानसभा भवन के गेट पर खालिस्तानी झंडे लगाए गए हैं, जिसको लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। रविवार (08 मई) सुबह धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्य द्वार और चारदीवारी पर खालिस्तान के झंडे बंधे मिले। अब इसको लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कवि कुमार विश्नास का बयान आया है।

कुमार विश्नास बोले- 'देश मेरी चेतावनी को याद रखे...'

कुमार विश्नास बोले- 'देश मेरी चेतावनी को याद रखे...'

कवि कुमार विश्नास ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है, ''देश मेरी चेतावनी को याद रखे, पंजाब के वक्त कहा था, उसकी अब इस दूसरे प्रदेश पर नजर है। मैंने पहले भी चेताया था, फिर कह रहा हूं...।'' वहीं दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि पूरी भाजपा एक गुंडे को बचाने में लगी है और उधर खालिस्तानी झंडे लगाकर चले गए।

सिसोदिया ने कहा- 'भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो गई है...'

सिसोदिया ने कहा- 'भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो गई है...'

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, ''पूरी भाजपा एक गुंडे को बचाने में लगी है और उधर खालिस्तानी झंडे लगाकर चले गए। जो सरकार विधानसभा ना बचा पाए, वो जनता को कैसे बचाएगी। ये हिमाचल की आबरू का मामला है, देश की सुरक्षा का मामला है। भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो गई है।''

हिमाचल प्रदेश के सीएम बोले- हम दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे

हिमाचल प्रदेश के सीएम बोले- हम दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे

इस बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस कृत्य की निंदा की। ट्विटर पर उन्होंने लिखा, "मैं धर्मशाला विधानसभा परिसर के गेट पर खालिस्तान के झंडे लगाने की कायराना हरकत की निंदा करता हूं। इस विधानसभा में केवल शीतकालीन सत्र होता है, इसलिए उस दौरान वहां और सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत है। घटना की जांच की जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम जल्द ही अन्य राज्यों के साथ अपनी सीमाओं पर सुरक्षा की समीक्षा करेंगे।"

जानें क्या है पूरी घटना

जानें क्या है पूरी घटना

रविवार (08 मई) तड़के कांगड़ा पुलिस को फाटकों पर खालिस्तान के झंडे लगे होने की सूचना मिली है। धर्मशाला के बाहरी इलाके में स्थित विधानसभा परिसर की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे भी मिले। उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

उन्होंने कहा, "कुछ बदमाशों ने तपिवन में राज्य विधानसभा के बाहरी गेट पर पांच से छह खालिस्तानी झंडे लगाए थे और दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे थे। झंडे हटा दिए गए हैं और लेखन को साफ कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है और एक जांच जारी है।'' पुलिस ने कहा कि यह पंजाब के कुछ पर्यटकों के कृत्य की तरह लग रहा है और इस मामले में मामला दर्ज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+