'माहवारी महाभोज' में शामिल हुए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, पीरियड्स वाली महिलाओं के हाथ का बना खाना खाया
नई दिल्ली। महिलाओं को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान की वजह से गुजरात के स्वामीनारायण मंदिर के स्वामी कृष्णस्वरूप दास की जमकर आलोचना हुई थी। स्वामी कृष्णस्वरूप दास ने कहा था कि अगर महिलाओं को माहवारी यानी पीरियड्स आ रहे हैं तो उन्हें इस दौरान खाना नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि माहवारी के दौरान अगर महिला किचन में पति के लिए खाना बनाती है तो निश्चित तौर पर वह कुतिया के रूप में पुनर्जन्म लेगी। उनके इस बयान पर काफी विवाद हुआ था। जबकि दिल्ली की महिलाओं ने इसका विरोध करने के लिए खास तरीका अपनाया।

रविवार को मयूर विहार की औरतों ने 'माहवारी महाभोज' का आयोजन किया, जिसमें दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी हिस्सा लिया। मनीष सिसोदिया ने इस दौरान उन औरतों के हाथ का बना खाना खाया, जिनके पीरियड्स चल रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन मयूर विहार फेज-2 के पॉकेट-ए सेंट्रल पार्क में आयोजित किया गया था।
इस महाभोज का मकसद था, 'महिलाओं की मासिक धर्म की गरिमा को बनाए रखना।' पीरियड्स वाली महिलाओं के हाथ खाना खाते मनीष सिसोदिया की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। कई यूजर्स ने मनीष सिसोदिया के वहां जाने और पीरियड्स वाली इन महिलाओं के हाथ का बना खाना खाने के लिए तारीफ की है। इस आयोजन में करीब 300 लोग शामिल हुए थे।
खाना पकाने वाली महिलाओं ने एप्रन पहना हुआ था, जिसपर लिखा था- 'मैं माहवारी वाली एक गौरवान्वित महिला हूं।' बता दें कि गुजरात के भुज में स्वामी सहजानंद गर्ल्स इंस्टिट्यूट में माहवारी चेक करने के लिए 68 लड़कियों से जबरन उनकी अंडरवियर उतरवाई गई थी। इस मामले के सामने आने के बाद काफी बवाल मचा था। 'माहवारी महाभोज' का मकसद इस घटना का भी विरोध जताना था।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications