Manipur में मंत्री फेल: महिलाओं संग बर्बरता पर कांग्रेस, TMC का तंज- मौनगुरु परमिशन दें तो डिक्शनरी खरीद लें
Manipur में महिलाओं के साथ बर्बरता पर कांग्रेस ने स्मृति ईरानी को 'असफल' करार दिया। ट्वीट में महिला और बाल विकास मंत्री को रिपोर्ट कार्ड दिया गया, जिसमें स्मृति ईरानी को फेल बताया गया। कांग्रेस के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने भी स्मृति ईरानी पर तंज कसा।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के रिपोर्ट कार्ड पर कहा कि कांग्रेस ने दो मोर्चों पर अच्छा स्कोर किया है - भ्रष्टता और जानबूझकर अज्ञानता। इसके बाद तृणमूल की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने स्मृति ईरानी को 'भ्रष्टता' का अर्थ जानने के लिए एक शब्दकोष खरीदने की नसीहत दे डाली।

कांग्रेस को जवाब देते हुए स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया, "भ्रष्टता की गहराई में बहुत कम लोग सक्षम हैं - महिलाओं के लिए स्कोर कार्ड रखना। जानबूझकर अज्ञानता के ऐसे उदाहरण हैं जिन्हें बहुत कम लोग प्रदर्शित करते हैं। दोनों मामलों में - भ्रष्टता और जानबूझकर अज्ञानता - कांग्रेस ने अच्छा स्कोर किया है। यदि डायनेस्टी अनुमति देती है तो संसद में चर्चा करें।"
इससे पहले मणिपुर में दो कुकी महिलाओं को नग्न घुमाने के चौंकाने वाले वीडियो पर राष्ट्रीय आक्रोश के बीच कांग्रेस ने रिपोर्ट कार्ड जारी किया, जिसमें लिखा गया विफल। कांग्रेस के रिपोर्ट कार्ड में कहा गया है कि महिला एवं बाल विकास मंत्री को महिलाओं की दुर्दशा के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और वह दो महीने बाद जागीं।
इस घटनाक्रम पर तृणमूल की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने भी स्मृति ईरानी पर पलटवार किया। महुआ ने मंत्री को 'भ्रष्टता' का अर्थ जानने के लिए एक शब्दकोष खरीदने की नसीहत दी।
उन्होंने कहा, माफ करें महिला और बाल विकास मंत्री। यह भ्रष्टता नहीं है। भ्रष्टता वह है जिसमें भाजपा अन्य राज्यों में फर्जी खबरों के जरिए मणिपुर मुद्दे को भटका रही है।
महुआ ने ट्वीट किया, जब पीएम, गृह मंत्री समेत महिला और बाल विकास मंत्री हमारी बहनों के मरने पर चुप्पी साध लेते हैं। भ्रष्टता तब है जब आपकी कुर्सी हमारे पहलवानों की रक्षा नहीं कर सकती। प्रधानमंत्री पर तीखा हमला करते हुए महुआ ने कहा, अगर मौनगुरु अनुमति दें तो शब्दकोश खरीद लें।
इसे भी पढ़ें- 'मणिपुर के सीएम पीएम मोदी के नक्शे कदम पर चल रहे', कांग्रेस का जोरदार हमला












Click it and Unblock the Notifications