'मणिपुर के सीएम पीएम मोदी के नक्शे कदम पर चल रहे', कांग्रेस का जोरदार हमला

मणिपुर में हिंसा के बाद सियासत तेज होती जा रही है। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल संसद से लेकर सड़क तक प्रधानमंत्री मोदी और मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह पर हमलावर हो गए हैं। इसी क्रम में एक बार फिर से कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बयान सामने आया है। उन्होंने इस बार मणिपुर से मुख्यमंत्री बीरेन सिंह पर जोरदार हमला बोला है।

मणिपुर के सीएम पीएम मोदी के नक्शे कदम पर चल रहे: पवन खेड़ा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री जब एनसीडब्ल्यू के पत्रों का जवाब नहीं दे रहे हैं तो वह इस्तीफा क्या देंगे? क्या अटल बिहारी वाजपेयी के कहने पर नरेंद्र मोदी ने इस्तीफा दे दिया था? वह पीएम मोदी के नक्शे कदम पर चल रहे हैं।

Pawan Khera on Manipur Violence

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी बोला हमला
मणिपुर हिंसा पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार में 'सब ठीक है', की तरह व्यवहार करना कब बंद करेगी। उन्होंने पूछा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को कब हटाया जाएगा। राज्य में बड़े पैमाने पर भड़की हिंसा को 78 दिन, वहीं महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने और कथित तौर पर दुष्कर्म की भयावह घटना को 77 दिन हो गए हैं। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए हुए दो महीने से ज्यादा हो गए, लेकिन उन तक पुलिस नहीं पहुंच सकी। जब उस घटना का वीडियो वायरल हुआ, तो एक आरोपी के पकड़ने की बात कही जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+