मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र परेड की NCW को मिली थी शिकायत, 1 महीने तक नहीं लिया एक्‍शन: रिपोर्ट

मणिपुर में हिंसा के दौरान दो महिलाओं को निर्वस्‍त्र करके परेड करवाए जाने के वीडियो ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। कोली समुदाय की दो महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी 4 मई को हुई थी और ये इस घटना का वीडियो 19 जुलाई को वायरल हुआ जिसके बाद ये मामला प्रकाश में आया। इस घटना पर बवाल मचने पर पुलिस एक्‍शन में आई और इस घटना के चार आरोपियों को अरेस्‍ट किया।

वहीं अब एक और बड़ी बात का खुलासा हुआ है कि कोली समुदाय की दो महिलाओं को नंगा करके उनकी परेड करवाए जाने की घटना की शिकायत 12 जून को ही राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) को मिली थी लेकिन देश की महिलाओं की सुरक्षा और पीडि़त महिलाओं को न्‍याय दिलाने के लिए गठित देशका राष्‍ट्रीय महिला आयोग ही घटना को पूरे एक महीने तक नजरंदाज करता रहा।

ncw

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ये अर्जेन्‍ट अटेंशन के तौर पर राष्ट्रीय महिला आयोग को 12 जून को उन महिलाओं की ओर से एक शिकायत मिली, जिन्हें 4 मई को नंगा करके भीड़ ने परेड करवाई थी।

ये वो ही घटना है जिसके वायरल वीडियो ने देश भर के लोगों को आक्रोश से भर दिया है, यह वीडियो 19 जुलाई को वायरल हुआ था। दो महिलाओं को नग्न घुमाने का भयावह वीडियो सामने आने से एक महीने पहले मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की घटनाओं की रिपोर्ट जून में मिली थी।

इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में महिला आयोग को 12 जून की शिकायत की एक कॉपी भी पेश की है जिसमें मणिपुर में हिंसा के दौरान वहां यौन उत्पीड़न के तीन मामलों का हवाला दिया गया है। उस शिकायत में दो महिलाओं को नग्न घुमाए जाने के वीडियो की घटना का भी उल्‍लेख किया गया है।

नॉर्थ अमेरिकन मणिपुर ट्राइबल एसोसिएशन और दो कार्यकर्ताओं ने महिला आयोग में शिकायत दर्ज करने से पहले यौन‍ हिंसा केस के संबंध में बात की थी, लेकिन उन्‍हें कथित तौर पर मलिला पैनल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

राष्‍ट्रीय महिला आयोग को भेजी गई शिकायत में लिखा गया

हम मणिपुर में चल रहे जातीय संघर्ष और मानवीय संकट पर आपका तुरंत ध्‍यान आक‍र्षित करना चाहते हैं और गंभीरता जताते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग करते हैं। इस शिकायत में आगे लिखा गया विशेष रूप से हम एनसीडब्ल्यू से मणिपुर संघर्ष में मैतेई निगरानीकर्ताओं द्वारा कुकी-जोमी आदिवासी महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा को रोकने और इस पर तुरंत एक्‍शन लेने की मांग करत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+