हिंसा प्रभावित मणिपुर में बदला UPSC EPFO एग्जाम का सेंटर, इस माध्यम से खुद कर सकेंगे पसंदीदा केंद्र का चयन
UPSC EPFO Exam Centre: मणिपुर में हिंसा की स्थिति को देखते हुए यूपीएससी ईपीएफओ एग्जाम का सेंटर बदला गया है। इसके लिए आयोग ने कई केंद्रों का विकल्प दिया है।

UPSC EPFO Exam Centre: मणिपुर में फिर से हिंसा भड़कने से स्थिति बिगड़ गई है। मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए मणिपुर में होने वाली यूपीएससी परीक्षा के सेंटर को बदल दिया गया है। यूपीएससी प्रवर्तन अधिकारी, लेखा अधिकारी और सहायक भविष्य निधि आयुक्त परीक्षा-2023 के लिए केंद्र को बदला गया है।
मणिपुर की राजधानी इम्फाल केंद्र के उम्मीदवारों के लिए ऑप्शनल केंद्र प्रदान किया गया है। यूपीएससी की परीक्षा 2 जुलाई को आयोजित होगा। इन उम्मीदवारों को आइजोल (मिजोरम), कोहिमा (नागालैंड), शिलांग (मेघालय), दिसपुर (असम), जोरहाट (असम), कोलकाता (पश्चिम बंगाल) और दिल्ली में सात स्थानों पर ऑप्शनल सेंटर प्रदान किए गए हैं।
Recommended Video

बता दें कि इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (IVRS) सुविधा के माध्यम से इम्फाल केंद्र के उम्मीदवारों के लिए सेंटर चेंज का विकल्प उपलब्ध होगा। इस संबंध में आयोग के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्रत्येक उम्मीदवार को एक संदेश भी भेजा जाएगा।
उम्मीदवार 2 जून 2023 को दोपहर 12 बजे से 12 जून 2023 की शाम 5 बजे तक टेलीफोन नंबर 23070641, 23381073, 23384508 और 23387876 पर भी संपर्क कर सकता है। ये टेलीफोन नंबर 2 जून की दोपहर 12 बजे से काम करना शुरू हो जाएगा। इस अवधि के दौरान उम्मीदवार सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे के बीच कॉल कर सकते हैं।
बता दें कि मणिपुर में भड़की जातीय हिंसा की जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी घोषणा की है। इसके तहत इस हिंसा की जांच अब सीबीआई की विशेष टीम करेगी, जिसकी निगरानी के लिए आयोग का गठन किया जाएगा। इस आयोग में हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज को शामिल किया जाएगा। अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने ममिपुर हिंसा की जांच के लिए उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है।
यह भी पढ़ें- UPSC 2022: यूपीएससी टॉपर को मिले कितने नंबर, देखें TOP 50 उम्मीदवारों की रिटन-इंटरव्यू मार्क्स












Click it and Unblock the Notifications