UPSC 2022: यूपीएससी टॉपर को मिले कितने नंबर, देखें TOP 50 उम्मीदवारों की रिटन-इंटरव्यू मार्क्स
UPSC CSE-2022 परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा अंतिम परीक्षा के नंबर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार की लिखित परीक्षा के नंबर और इंटरव्यू के नंबर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।

UPSC Result Toppers marksheet 2022: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 23 मई को यूपीएससी सीएसई 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया था। अब सोशल मीडिया पर यूपीएससी टॉपर्स के मार्कशीट वायरल हो रहे हैं। इशिता किशोर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 की टॉपर बनीं। जबकि गरिमा लोहिया ने दूसरी रैंक और उमा हरथी एन ने तीसरी रैंक हासिल की है।
संघ लोक सेवा आयोग ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर बताया कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में कुल 933 उम्मीदवारों को सिविल सेवा पदों के लिए चुना गया है। वेबसाइट upsc.gov.in पर अब कुल 933 उम्मीदवारों के मार्क्स जारी किए गए हैं।
यूपीएससी 2022 टॉपर इशिता किशोर ने कुल 1094 नंबर मिलने हैं। लिखित में 901 अंक और पर्सनैलिटी टेस्ट यानी इंटरव्यू में 193 अंक हासिल किए हैं। इशिता किशोर ने 2017 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन पूरा किया है। इसके बाद उन्होंने अर्न्स्ट एंड यंग के साथ रिस्क एडवाइजरी में काम किया।
यूपीएससी परीक्षा 2022 में दूसरी रैंक हासिल करने वाली गरिमा लोहिया को 1063 अंक मिले हैं, जिसमें लिखित में 876 अंक और इंटरव्यू में 187 नंबर मिले हैं। गरिमा लोहिया बिहार के बक्सर की रहने वाली हैं। गरिमा लोहिया ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई की।
तीसरी रैंक वाली उमा हरथी एन को टोटल 1060 नंबर मिले हैं, जिसमें लिखित में 873 और इंटरव्यू में 187 अंक मिले हैं। उमा हराथी एन हैदराबाद की रहने वाली हैं।
आइए जानें सिविल सेवा परीक्षा 2022 के रिजल्ट में 50 टॉपर्स को कितने नंबर मिले हैं?















Click it and Unblock the Notifications