अमित शाह ने मणिपुर हिंसा पर सुरक्षा स्थिति का लिया जायजा, कुकी प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात
बीते एक महीने से मणिपुर में हिंसा की आग भड़की है। इस हिंसा में अब तक 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। शाह ने मोरेह (मणिपुर) में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया।

मणिपुर में हुई हिंसा की आंच अभी भी धधक रही है। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को मोरेह में कुकी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। शाह ने मोरेह (मणिपुर) में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। दरअसल, शाह राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस बैठक में मणिपुर पुलिस, सीएपीएफ और भारतीय सेना के सीनियर अफसर मौजूद रहे।
अमित शाह का फोकस राज्य में शांति बहाल कराना है। ऐसे में शाह लगातार मैतेई और कुकी समुदाय के प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत का दौर जारी रखे हैं। इन दोनों समुदाय के बीच ही हिंसा भड़की, जिसमें आज पूरा मणिपुर झुलस रहा है।आपको बता दें कि एक महीने से मणिपुर में हिंसा की आग भड़की है। इस हिंसा में अब तक 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
हिंसा पर विराम लगाने में जुटी केंद्र और राज्य सरकार
अमित शाह चुराचांदपुर, कांगपोकपी जिले, तेंगनौपाल जिले के मोरेह शहर समेत अन्य जगहों पर दौरा कर समुदायों के मनमुटावों को दूर करने में लगे हैं। केंद्र और राज्य सरकार लगातार हिंसा को खत्म करने का प्रयास कर रही हैं। अमित शाह विवाद को खत्म करने में समाज की पूरी मदद ले रहे हैं। ऐसे में महिला और युवा संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत का दौर जारी है।
मणिपुर हिंसा क्यों भड़की?
आपको बता दें कि तीन मई को अनुसूचित जाति के दर्जे की मांग को लेकर मेइती समुदाय ने प्रदर्शन किया। जिसके बाद मणिपुर में जनजातीय एकता मार्च निकाला गया। जिसके बाद पहली बार जातीय हिंसा भड़की।












Click it and Unblock the Notifications