मणिपुर हिंसा: रंग लाई अमित शाह की अपील, पुलिस के सामने प्रदर्शनकारियों का सरेंडर; 140 हथियार सौपें

Manipur Violence: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने 4 दिवसीय मणिपुर दौरे के दौरान अपील की थी कि प्रदेश में शांति बनाएं रखें। साथ ही सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन (SoO) समझौते के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।

Manipur Violence:

Manipur Violence:मेइती और कुकी जनजातियों के बीच संघर्ष के कारण भड़की चिंगारी मणिपुर में आज भी धधक रही है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अपील का असर भी राज्य में अब दिखने लगा है। शाह की अपील के बाद प्रदर्शनकारियों ने अलग-अलग जगहों पर पुलिस के सामने सरेंडर किया है। 140 हथियार पुलिस के हवाले किए गए हैं।

दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने 4 दिवसीय मणिपुर दौरे के दौरान जनता से प्रदेश में शांति बनाने की अपील की थी। साथ ही अफवाहों को दरकिनार करने की सलाह भी दी थी। शाह ने अपील में कहा था कि आज ही अपने हथियार पुलिस को सौंप दें। कल से कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू होगा। अगर पुलिस को हथियार मिले तो कार्रवाई की जाएगी। मैं सभी नागरिक समाज संगठनों से अपील करना चाहता हूं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। अब दोनों तरफ से शांति बनाए रखने का समय है।

पिछले कुछ हफ्तों में प्रदेश में लूटे गए 4,000 से ज्यादा हथियार

मेइती और कुकी जनजातियों के बीच संघर्ष के चलते मणिपुर में पिछले कुछ हफ्तों में लूट और आगजनी की घटनाएं हुई। सूत्रों के अनुसार, इस अशांति के दौर में मणिपुर के विभिन्न स्थानों से कुल 4000 से ज्यादा हथियार लूटे गए। आगे के सूत्र यह भी बताते हैं कि दंगाइयों ने इन हथियारों के अलावा पिछले कई हफ्तों में लगभग 5 लाख गोला-बारूद भी लूटा है। इसमें इंसास राइफल, एके 47 असॉल्ट राइफलें भी शामिल हैं। हालांकि, अब तक लगभग 500 हथियार बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, नागरिकों ने दावा किया कि बंदूकें आत्मरक्षा के लिए ले जाई गई थीं।

SoO समझौते के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई

वहीं, बीती 1 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने चार दिवसीय दौरे के अंतिम दिन आयोजित एक मीडिया कॉन्फ्रेंस में कहा था कि अगर सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन (SoO) समझौते का कोई उल्लंघन होता है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+