Manipur Violence: कुकी छात्र संगठन ने यूजीसी को लिखा पत्र, राज्य से बाहर यूनिवर्सिटीज में ट्रांसफर करने की मां
Manipur Kuki Students: मणिपुर में मई के महीने से हिंसा जारी है। हिंसाग्रस्त मणिपुर में इंटरनेट से लेकर स्कूल तक सभी बंद हैं। छात्रों की पढ़ाई पूरी तरह से बाधित हो गई है। इस बीच कुकी समुदाय के छात्रों ने यूजीसी से दूसरे केंद्रीय विश्वविद्यालयों में ट्रांसफर करने का आग्रह किया है।
कुकी छात्र संगठन ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से राज्य में उनके समुदाय के खिलाफ हिंसा के मामलों में हस्तक्षेप करने और मणिपुर विश्वविद्यालय और धनमंजुरी विश्वविद्यालय में नामांकित छात्रों और स्कॉलर्स को दूसरी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है।

कुकी समुदाय के बड़े छात्र संगठन के तौर पर उन्होंने यूजीसी से कहा कि उनकी यूनिवर्सिटी अल्पसंख्यक जनजातीय समूहों के खिलाफ बहुसंख्यक मैतेई समुदाय द्वारा की जाने वाली नफरत, आगजनी और हिंसा का केंद्र बन गए हैं।
छात्र संगठन का बयान गुरुवार को उस वक्त आया, जब कुकी समुदाय की दो महिलाओं को बिना कपड़ों के प्रताड़ित करते हुए उन्हें घुमाया गया। यूजीसी अध्यक्ष ममीडाला जगदेश कुमार कोको भेजे कुकी छात्रों के पत्र में दोनों विश्वविद्यालयों के 310 छात्रों ने हस्ताक्षर किए हैं।
पत्र में छात्रों ने बताया, "मौजूदा स्थिति को देखते हुए जहां लगातार हिंसा हो रही है, ऐसे में उनकी शिक्षा की चालू रखने के लिए छात्रों को उनकी पसंद के अन्य विश्वविद्यालयों में स्थानांतरित करना अत्यधिक प्राथमिकता है। अन्यथा, उनका करियर और भविष्य हमेशा के लिए अंधकार में चला जाएगा।"
संगठन के शिक्षा सचिव थांगमोई हाओकिप ने कहा, "छात्रों में डर है और उनके लिए अपने परिसरों में लौटना असंभव होगा। इसलिए, हमने यूजीसी से इन छात्रों के लिए कोई विकल्प तलाशने का अनुरोध किया है। हमने यूजीसी से उन छात्रों की मदद करने का भी अनुरोध किया है, जिन्होंने हिंसा के दौरान अपने प्रमाण पत्र और दस्तावेज खो दिए हैं।"
आपको बता दें कि् 3 मई से शुरू हुई हिंसा में दो आदिवासी समुदाय- कुकी और मैतेई के बीच अभी भी जारी है। हिंसक झड़पों में अब तक 150 लोग मारे गए हैं और 50,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications