मणिपुर हिंसा: 2 महीने बाद कुकी समुदाय ने खोला नेशनल हाइवे, इंफाल पश्चिम में कर्फ्यू में ढील
Manipur Violence Update: मणिपुर में 2 महीने से जातीय हिंसा भड़की हुई है, जिसमें अब तक 120 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। आलम यह है हिंसा प्रभावित क्षेत्र से लोग घरों को छोड़कर राहत शिविरों में रह रहे हैं। हिंसा अभी भी जारी है, लेकिन इस बीच अच्छी खबर यह है कि कुकी समुदाय ने दो महीने बाद नेशनल हाइवे खोल दिया है।
मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में बंदूकधारियों के साथ गोलीबारी में 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

नेशनल हाईवे-2 खोला
इधर, यूनाइटेड पीपुल्स फ्रंट (यूपीएफ) और कुकी नेशनल ऑर्गनाइजेशन (केएनओ) दो प्रमुख कुकी संगठन हैं, जिन्होंने मणिपुर के कांगपोकपी जिले में नेशनल हाईवे-2 को खोल दिया है। ऐसे में सरकार की पहल का असर देखने को मिलने लगा है।
Manipur | Keeping in view of Union Home Minister Amit Shah's deep concern to restore peace and harmony in the State and alleviate the plight of people in general, United People's Front and Kuki National Organisation have decided to lift the blockade at Kangui (Kangpokpi) on NH2… pic.twitter.com/hwkwVnYDRL
— ANI (@ANI) July 2, 2023
सरकार की पहल का दिखा असर
यूपीएफ के प्रवक्ता आरोन किपगेन और केएनओ के प्रवक्ता सेलेन हाओकिप ने संयुक्त बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य में शांति और सद्भाव बहाल करने और सामान्य रूप से लोगों की परेशानी को कम करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गहरी चिंता को ध्यान में रखते हुए, यूनाइटेड पीपुल्स फ्रंट और कुकी नेशनल ऑर्गनाइजेशन ने NH2 पर कांगुई (कांगपोकपी) में नाकाबंदी को तत्काल हटाने का फैसला किया है।
दोनों संगठनों ने कहा कि राज्य में आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला किया गया है। कई मौकों पर सिविल सोसायटी संगठनों, ग्राम प्रधानों, युवाओं और महिला नेताओं के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया।
पश्चिम इंफाल में कर्फ्यू में ढील
वहीं हिंसाग्रस्त मणिपुर की स्थिति अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। जिसके तहत प्रभावित इंफाल पश्चिम जिले में रविवार को धारा 144 के तहत प्रतिबंधों में ढील दी गई है। दरअसल, राज्य में झड़प होने के बाद 3 मई को लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया था। वहीं इंफाल पश्चिम जिले के सभी इलाकों में 3 जुलाई को सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएग।












Click it and Unblock the Notifications